Punjab News: 8 किलो हेरोइन, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 2 ग्रेनेड हथियारों का जखीरा किया बरामद

अमृतसर। बीएसएफ ने गांव बल्डवाल में एक खेत से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। खेत से बरामद 2 बड़े पैकेटों से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, 2 ग्रेनेड, आइईडी एक रिमोट डिवाइस, 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और साढ़े 7 किलो हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पंजाब में हो रहे ग्रेनेड हमलों के बाद सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद की गई हथियारों की यह खेप बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खेप यहां तक कैसे पहुंची।

सीमा सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस की ओर से इस खेत के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, गुरदासुपर सेक्टर की बीओपी आबाद पर गांव गोला ढोला के एक खेत से भी एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। इस पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा गांव शाहपुर में एक घर से एसटीएफ ने 800 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। पाकिस्तान से मंगवाई गई हथियारों की खेप के साथ लुधियाना के तस्कर गुरविंदर सिंह को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी से 5 पिस्तौल, 5 मैगजीन बरामद करके स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) के थाने में केस दर्ज करवाया गया है। जांच में सामने आया है कि गुरविंदर सिंह अमेरिका में बैठे विपुल शर्मा और गुरलाल सिंह के आदेश पर हथियारों के साथ-साथ हेरोइन और हवाला का भी कारोबार कर रहा है। सीआई की टीम को सूचना मिली थी कि लुधियाना का गुरविंदर सिंह आइ-20 कार (पीबी 09 टीएन 0209) में हथियारों की खेप लेकर सोनीपत जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...