Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: सिद्धू परिवार पर गिरी कांग्रेस की गाज, विवादित बयान का असर; नवजोत कौर पार्टी से निलंबित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: सिद्धू परिवार पर गिरी कांग्रेस की गाज, विवादित बयान का असर; नवजोत कौर पार्टी से निलंबित

Mahabir
Last updated: December 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा विवाद भड़क उठा है। पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई उनके हालिया बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पंजाब में ₹500 करोड़ खर्च करने से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

Contents
  • ऑर्डर जारी
  • बयान का वीडियो शेयर
  • CM वही बनता, जो 500 करोड़ रुपए की अटैची दे
  • कांग्रेस में तो पहले ही 5-5 CM बने हुए
  • 5 करोड़ में टिकटें बेचीं, कांग्रेस को बर्बाद कर रहे 4 नेता
  • अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ूंगी

ऑर्डर जारी

राजा वड़िंग ने नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) की प्राइमरी मेंबरशिप को सस्पेंड करने का दो लाइन का ऑर्डर जारी किया और इसे सोशल मीडिया (Social Media) पर डाल दिया। इस आदेश में सस्पेंशन की कोई वजह नहीं बताई गई।

Navjot Sidhu's wife suspended from Congress
Navjot Sidhu’s wife suspended from Congress
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

नवजोत कौर कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस (Congress) के बड़े नेताओं को लेकर डायरेक्ट बयानबाजी कर रही थीं जिसका पार्टी के अंदर भी विरोध हो रहा था। नवजोत कौर को जवाब देने के चक्कर में पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेसी सांसद सुखजिंदर रंधावा तो उनके पति नवजोत सिद्धू के पिता तक पहुंच गए। रंधावा ने पूछा- नवजोत कौर बताएं कि उनके पति कितना पैसा देकर मंत्री बने थे।

बयान का वीडियो शेयर

सस्पेंशन के बाद नवजोत कौर ने X पर राजा वड़िंग के बूटा सिंह पर दिए गए बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं एक असंवेदनशील, गैर-जिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट अध्यक्ष के साथ खड़ा होने से इनकार करती हूं। मैं अपने सभी भाइयों और बहनों के साथ खड़ी हूं, जिन्हें उसकी नाकामी और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से चोट पहुंची है।

मैं उन्हें प्रधान के रूप में स्वीकार करने से इनकार करती हूं। मुझे समझ नहीं आता कि मुख्यमंत्री उन्हें क्यों बचा रहे हैं।वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा- पंजाब में झाड़ू (आम आदमी पार्टी) बिखरने से पहले कांग्रेस बिखर गई।

CM वही बनता, जो 500 करोड़ रुपए की अटैची दे

नवजोत कौर सिद्धू ने दो दिन पहले चंडीगढ़ में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि आपने पैसे देने की बात कही है, क्या आपसे किसी पार्टी ने पैसे की मांग की है? तो उन्होंने कहा- ‘नहीं, हमसे किसी ने नहीं की। मगर CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है।‘

कांग्रेस में तो पहले ही 5-5 CM बने हुए

गवर्नर से मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकली नवजोत कौर ने मीडिया से बातचीत में अपने पति से जुड़े सवाल पर कहा- ‘कांग्रेस पंजाब में अगर सिद्धू को CM फेस बनाएगी तो ही वह एक्टिव होंगे। सिद्धू कांग्रेस से अटैच हैं। प्रियंका के साथ अटैच हैं।

फिर भी मुझे लग नहीं रहा कि सिद्धू को प्रमोट होने दिया जाएगा, क्योंकि यहां (कांग्रेस में) तो पांच-पांच CM पहले से बने हुए हैं और वह कांग्रेस को हराने में लगे हैं। हां, ऊपर वालों (पार्टी हाईकमान) को शायद समझ आ जाए तो बात दूसरी है।‘

5 करोड़ में टिकटें बेचीं, कांग्रेस को बर्बाद कर रहे 4 नेता

सोमवार को एक मीडिया चैनल से बातचीत में नवजोत कौर ने कहा- ‘पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 5 करोड़ रुपए में कौंसलर की टिकट बेची। राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और प्रताप बाजवा पंजाब का CM बनना चाहते हैं। इसके लिए ये चारों कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं।‘

अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ूंगी

नवजोत कौर ने कुछ महीने पहले कहा था कि वह 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और अमृतसर ईस्ट सीट से लड़ेंगी। चुनाव लड़ने के लिए टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का अधिकार है, लेकिन मैंने खुद की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लोग मुझे पसंद करते हैं और पार्टी चाहे तो सर्वे करवा सकती है। गौरतलब है कि अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से खुद नवजोत सिद्धू चुनाव लड़ते रहे हैं। 2022 के चुनाव में वह आम आदमी पार्टी (AAP) की कैंडिडेट जीवनजोत कौर से हार गए थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: मुख्यमंत्री द्वारा दक्षिण कोरिया के व्यापारिक दिग्गज़ों से विचार-विमर्श
Next Article Punjab News: विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट, PSEB ने बदले परीक्षाओं के नियम; जानें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.