Breaking NewsJalandhar News: फिर गरमाया CNG Plant का मुद्दा, किया National Highway जाम,...

Jalandhar News: फिर गरमाया CNG Plant का मुद्दा, किया National Highway जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के भोगपुर शुगर मिल में लगाए जा रहे सीएनजी प्लांट का मुद्दा फिर गरमाता जा रहा है। 2 दिन पहले ही आदमपुर विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के नेतृत्व में मार्केट एसोसिएशन, किसान संगठनों, शहर निवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी जालंधर को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने भोगपुर में बन रहे सीएनजी प्लांट को बंद करने की मांग की थी।

इस मामले को लेकर आज शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। लोग हाईवे पर दरी बिछाकर प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर पहुंचे सिख संगठनों ने उक्त हाईवे पर सत नाम वाहेगुरु का जाप करना शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण हाईवे पर 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लग गई। दूसरी ओर एंबुलेंस सहित जरूरी कामों के लिए वाहनों को निकाला जा रहा था। यह हाईवे जाम आदमपुर विधायक सुखविंदर कोटली के नेतृत्व में किया गया है।

पहले भी कई बार कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के साथ मिलकर भोगपुर निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। तब कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा था कि सीएनजी प्लांट लगने से भोगपुर के लोगों को काफी नुकसान होगा। इससे लेकर पहले भी कई बार सरकार लेवल और अधिकारी लेवल पर बातचीत हो चुकी है, मगर हल नहीं निकला। दरअसल, भोगपुर मार्केट एसोसिएशन, किसान संगठनों, राजनीतिक नेताओं और शहरवासियों के साथ अधिकारियों की बैठक के दौरान पहले ही कह दिया था कि अगर कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो वह हाईवे जाम करके प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...