वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित दविंदर सिंह की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पुलिस ने प्रिंस कुमार भल्ला, पकंज भल्ला, सुनीता भल्ला और राजन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव आलमगीर गुरुद्वारा कलियानसर साहिब में रोजाना की तरह 25 अगस्त को माथा टेकने के लिए जा रहा था। इस दौरान शिमलापुरी में 13 से 14 नौजवानों ने मेरी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक ली। जिनमें पंकज, प्रिंस, सुनीता और राजन शर्मा और नाजा ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब उसने गाड़ी ने निकलकर भागने की कोशिश की तो हमलावारों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावारों ने उसकी पगड़ी उतारकर बेरहमी से मारपीट की।Punjab News: निहंग सिंह के साथ युवकों ने की मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियोhttps://t.co/SCdRPyWNKG#encounternews #crime #Newsnight #MOB pic.twitter.com/yF6K5ksGMr
— Encounter India (@Encounter_India) August 29, 2024
Punjab News: निहंग सिंह के साथ युवकों ने की मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निहंग सिंह और राजनीतिक नेता में मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवकों ने निहंग सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान निहंग सिंह ने गुरुद्वारा साहिब अर्जुन देव में घुसकर जान बचाई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह युवकों द्वारा निहंग सिंह पर हमला किया जा रहा है।
