Himachalबंगाणा में 38 पशु केंद्रों में जीपीएस प्रणाली से होगी 21वीं पशु...

बंगाणा में 38 पशु केंद्रों में जीपीएस प्रणाली से होगी 21वीं पशु गणना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्मचारी ईमानदारी से गणना करके उपमंडल में जल्द दें आंकड़े: डा राजेश जंगा

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा  के उप मंडलीय पशु चिकित्सालय में 21वीं पशु गणना हेतु  कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ राजेश जंगा ने कहा पहली सितंबर से जिला ऊना  में पशु गणना जीपीएस प्रणाली से आरंभ की जाएगी l  इस  कार्य शाला मे वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डा राजेश जंगा व पशु चिकित्सा अधिकारी लठियानी डॉ  अभिनव राणा स्त्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे ।

डॉ राजेश जंगा ने बताया कि इस गणना में क्षेत्र के सभी पशुओं की गणना की जाएगी। पशु पालकों से इस गणना में पशुओं की नस्ल, आयु, लिंग आदि की जानकारी एकत्र की जाएगी। जिसको लेकर सुपरवाइजर तथा एन्यूमेरेटर, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज कार्यशाला  के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी गई और कर्मचारियों की शंकाओं का निवारण किया गया ।

डॉ अभिनव राणा ने ऊना में पाई जाने वाली पशुओं की विभिन्न नस्लों व उनकी पहचान करने बारे जानकारी दी तथा मोबाइल एप के माध्यम से कैसे पशु गणना करेंगे इस बारे जानकारी दी।

डॉ राजेश जंगा ने कहा इस गणना का उद्देश्य क्षेत्र में पशुपालन की स्थिति का मूल्यांकन करना है। गणना से पशुपालन में नस्ल सुधार के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।पशु गणना से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।पशु गणना के दौरान पशुपालकों से पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण के बारे में जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने कहा पशु गणना से न केवल विभाग को बल्कि पशुपालकों को लाभ होगा ,उनके लिए पशु पालन संबंधित योजना बनाते समय यह आंकड़े काम आयेंगे । उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से पशु गणना में सहयोग करने की अपील की।पशु गणना में जिला ऊना उपमंडल पशु चिकित्सालय बंगाणा के अधीनस्थ  कर्मचारी बलबीर सिंह, तिलक राज राणा, नरेश कुमार, अर्जुन सिंह ,अजय कुमार, केशवा नंद, नंद लाल, भीम सिंह, राज कुमार, निर्मल सिंह तथा  पशु चिकित्सालय लाठियानी, पशु चिकित्सालय रायपुर मैदान, पशु चिकित्सालय थाना कलां व पशु चिकित्सालय चौकी मनियार से आए हुए सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने विस्तार पूर्वक पशु गणना का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...