Punjab News: ATS और पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी को किया गिरफ्तार

अमृतसरः उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अमृतसर में छापेमारी कर एक खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आतंकवादी पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद यूपी एटीएस की टीम ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद टिम्मेवाला गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आतंकवादी की पहचान मंगत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर ग्रामीण में छिपा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने खालिस्तानी संगठन के सदस्य मंगत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मंगत सिंह पर वर्ष 1993 से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आतंकवादी गतिविधी एक्ट (TADA) के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। अधिकारियों के अनुसार, मंगत सिंह को पहली बार 1993 में गिरफ्तार किया गया था।

2 साल जेल में रहने के बाद 1995 में उसे बेल दी गई थी। लेकिन बाहर आने के बाद मंगत सिंह फरार हो गया। तकरीबन 30 सालों से वह फरार ही चल रहा था। यूपी पुलिस की तरफ से आरोपी मंगत सिंह की 30 सालों से तलाश चल रही थी। मंगत सिंह एक इनामी आतंकी था। यूपी सरकार ने मंगत सिंह आरोपी की गिरफ्तारी व सूचना देने वाले को 25 हजार इनाम देने की घोषणा कर रखी थी। यूपी पुलिस के रिकॉर्ड्स के अनुसार वह एक लूट और फिरौती के एक अन्य मामले में भी वांटेड था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...