Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल, इलाके में मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल, इलाके में मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: December 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जालंधर में एक पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल कर दिया गया। भाजपा नेता पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल नशा माफिया के कारिदों द्वारा किया गया बताया जा रहा है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Contents
  • भाजपा नेता मौके पर पहुंचे
  • विकास को धारदार हथियार से मारा
  • नशा तस्करों ने मारा
  • फुटबॉल सीने का कारोबार करता था परिवार

जानकारी के मुताबिक भाजपा (BJP) नेता और जालंधर (Jalandhar) वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के भतीजे विकास की हत्या कर दी गई। परिवार के अनुसार उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने विकास के ऊपर दात से हमला कर दिया। आरोपी उसे गंभीर हालत में रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए।

Sheetal Angural Ex MLA
Sheetal Angural Ex MLA

भाजपा नेता मौके पर पहुंचे

विकास पर जानलेवा हमले के बाद परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिले भर से भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने हत्या के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के शिवाजी नगर में  पूर्व विधायक अंगुराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।। आरोपी कालू ने उस पर दात से हमला किया गया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया।

विकास को धारदार हथियार से मारा

जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

सूचना के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल और उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल अस्पताल में पहुंच गए हैं। डेडबॉडी को लेने को लेकर कार्रवाई चल रही है। जिले के कई अन्य भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंचे हैं। थाना-5 की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Murder
Murder

नशा तस्करों ने मारा

शीतल अंगुराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिशमंदा एरिया में हुआ है। इस कत्ल का कारण नशा है। इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है। मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था। मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है।

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है। हमला करने वाले तीन लोग थे। दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है।

शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था। घर जाकर क्या जवाब दूंगा। पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि ये जो कालू नामक युवक है ये नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है।

British Sikh Man Stabbed
Man Stabbed

फुटबॉल सीने का कारोबार करता था परिवार

मृतक विकास और उसका पूरा परिवार फुटबाल सीने का काम करता था। विकास ने हाल ही में दसवीं पास की थी। उसके बाद अपने पिता के साथ काम में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि इलाके में नशा बिकता था, जिसका विकास विरोध करता था।

इसी विरोध के चलते विकास का पहले भी कई बार इलाके में नशा करने वाले और नशा बेचने वालों के साथ विवाद हुआ था। शुक्रवार देर शाम भी इसी के चलते नशा बेचने वालों के साथ विकास का विवाद हुआ। विवाद के चलते उसे पर हमला हुआ और उसकी मौत हो गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Ludhiana: शहर के नामी होटल के कमरे से युवती की अर्धनग्न लाश मिली, युवक हुआ फरार
Next Article Punjab: विदेश से तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने दो यात्रियों को दबोचा; 67,600 अवैध सिगरेट जब्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.