Nationalजिले में भेड़िये ने फिर एक बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, 50...

जिले में भेड़िये ने फिर एक बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, 50 गांवों तक मचा रखा है आतंक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महसी तहसील में भेड़िए के संदिग्ध हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘‘बहराइच जिले के महसी में बुधवार रात करीब 10.30 बजे भेड़िए के हमले में पुष्पा (50) के घायल होने की सूचना मिली है।’’ उन्होंने बताया कि घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरंभिक उपचार के बाद बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन टीम ग्रामीणों के बताए स्थानों पर ड्रोन, पिंजड़ें लगाकर पशु का पता लगाने तथा उसे पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही एक गश्ती दल पशु के पैर के निशान भी तलाशने का कार्य कर रहा है।

जिला अस्पताल में मौजूद घायल महिला के दामाद दिनेश ने पत्रकारों से बताया कि बुधवार रात उनकी सास पुष्पा देवी (50) अपने घर में सो रही थीं और घर के अन्य लोग भी सो रहे थे। उन्होंने बताया कि शायद किसी बच्चे ने दरवाजा खुला छोड़ दिया, इसी से भेडिया घर में घुस आया और उसने पुष्पा देवी का गला दबोच लिया। उनके चिल्लाने पर घर के लोग वहां एकत्र हो गए साथ ही शोर मचने पर आस पास के लोग भी वहां आ गए।

उन्होंने बताया कि भीड़ को देखकर भेड़िया महिला को वहीं छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। बहराइच के महसी इलाके के 50 गांवों में पिछले कुछ दिनों से भेड़ियों का आतंक मचा है, भेड़ियों के हमले में जुलाई के मध्य से आठ लोगों की मौत हुई है और 30 से अधिक को घायल हुए हैं। वन विभाग के सैकड़ों कर्मी, विभिन्न बलों के जवान व अधिकारी 17 जुलाई से ‘आपरेशन भेड़िया’ संचालित कर रहे हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार तक पांच भेड़िए पकड़े जा चुके थे बस एक भेड़िया पकड़ा जाना शेष है और उसकी तलाश में काफी तेजी लाई गयी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...