Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सीएम मान ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये सख्त आदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सीएम मान ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये सख्त आदेश

Mahabir
Last updated: December 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर को शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।

आज यहां शहीदी सभा के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने के लिए लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस महान धरती पर साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने माता गुजरी जी के साथ बेमिसाल शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि संगत के लिए किए जा रहे प्रबंधों में सुरक्षा व्यवस्था और पवित्र शहर की सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए पहले ही फंड आवंटित कर दिए हैं और निर्धारित समय में काम पूरा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगत की बड़ी आमद को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को सेक्टरों में विभाजित कर देना चाहिए और हर सेक्टर की निगरानी पुलिस तथा सिविल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 300 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएं और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

मुख्य मंत्री ने कहा कि पवित्र नगरी में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगत की सहायता के लिए पार्टी तथा सिविल सोसाइटी के वॉलंटियर्स को सेवा पर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कोनों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि कस्बे में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा सके। एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पवित्र नगरी में 20 आम आदमी क्लीनिक (ए.ए.सी.) स्थापित किए जाने चाहिए ताकि लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर मानक उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने जिला सिविल तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शहर के आसपास आवश्यक संख्या में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शहीदी सभा के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आवश्यक संख्या में सफाई मशीनें, सीवरेज सफाई मशीनें, सुपर सक्शन मशीनें तथा आवश्यक संख्या में कर्मचारियों को तैनात करने के लिए भी कहा। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को सभी विभागों का साझा कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए जिसमें एक टोल फ्री नंबर हो ताकि जरूरत पड़ने पर लोग उनसे संपर्क कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती न केवल सिखों के लिए बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि दुनिया भर से संगतें हर साल छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां नतमस्तक होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि शहीदी सभा के दौरान संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इस काम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे ताकि इसे समयबद्ध ढंग से पूरा करना सुनिश्चित किया जा सके क्योंकि इस पवित्र धरती पर साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी के साथ माता गुजरी जी की शहादत ने सदियों से पंजाबियों को अन्याय, जुल्म और जबर के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: DMC&H ने एडवांस्ड Cobas Pro और Cobas 5800 प्लेटफॉर्म अपनाकर डायग्नोस्टिक सेवाओं को किया मजबूत
Next Article Jalandhar News: जालंधर में रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने SSP दफ्तर घेरा, गद्दा-रजाई लेकर पहुंचे गांव के लोग, देखें Live
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.