Himachalवर्किंग प्लान बनाये जाने तक खुदरो दरख्तान भूमि से पेड़ न काटे...

वर्किंग प्लान बनाये जाने तक खुदरो दरख्तान भूमि से पेड़ न काटे विभाग : वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
वीरेंद्र कंवर ने बन मंडलाधिकारी ऊना सुशील राणा को सौंपा ज्ञापन
 
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ में खुदरो भुमि पर पेड़ों के कटान का लाभ किसानों को न मिलने पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बन मंडलाधिकारी ऊना सुशील राणा को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्किंग प्लान बनाये जाने तक खुदरो दरख्तान पर पेड़ काटने पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1913 से अब तक 110 वर्ष बीत चुके हैं और सरकार ने किसानों को उनके हक अभी तक नहीं दिए हैं। वर्ष 1999 में सरकार ने नोटिफिकेशन के द्वारा इस प्रकार की भूमि के पेड़ों के मालिकाना हक भूमालिकों को दिए थे।
लेकिन अभी भी किसानों को उनके हक नहीं मिल रहे हैं। किसान रेवेन्यु रिकॉर्ड के मुताबिक खुदरो भूमि पर उगे पेड़ों के मालिक हैं परंतु इनके कटान के लिये जब अनुमति मांगी जाती है तो भारत सरकार का हवाला दिया जाता है क्योंकि इस प्रकार की भूमि में मालिक सरकार है। जिन क्षेत्रों में वर्किंग प्लान लागू हुआ वहां भी पेड़ वन विभाग द्वारा ही कटवाए जाते हैं और किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस प्रकार की भूमि पर कटने वाले पेड़ों से किसानों का लाभ होने चाहिए यानी जिन क्षेत्रों में रकबा वर्किंग प्लान के तहत आता है वहां पर विभागीय मार्किंग के बाद किसानों को अपने पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। इससे 32000 हेक्टेयर से प्रतिवर्ष औसतन तीन लाख वृक्ष उपलब्ध होंगे जिनका बाजार मूल्य लगभग 300 करोड़ रुपये है। अभी तक किसानों को 300 करोड़ का नुकसान हो रहा है।
वर्ष 2013 में भारत सरकार की एक कमेटी ने कहा कि इस प्रकार की भूमि चाहे वर्किंग प्लान में आती हो या नहीं वहां फारेस्ट कंसर्वेशन एक्ट 1980 लागू होंगे। इस प्रकार की भूमि में पेड़ों का कटान विभाग द्वारा बनाये गए मैनेजमेंट प्लान के तहत किया जा रहा है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि जिन क्षेत्रों का वर्किंग प्लान नहीं बना है वर्किंग प्लान बनने तक पेड़ों का कटान न हो व वर्किंग प्लान बनने के बाद वहां पेड़ों के कटान का हक़ किसानों को मिले। किसान अपने आप में जंगलों की रक्षा करने में असमर्थ हैं। यदि उन्हें इस खुदरो भूमि में पेड़ों के कटान का हक़ मिलेगा तो वे यहां नए पेड़ भी लगाएंगे और पेड़ों को बचाएंगे भी।
इस मौके पर एसपी सिंह, जसमेर सिंह ,केवल सिंह ,ओंकार सिंह ,गुरदयाल सिंह,अमर नाथ,मनमोहन सिंह ,राजेंद्र सिंह ,करतार सिंह मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...