Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट और इमीग्रेशन कंपनियां रडार पर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट और इमीग्रेशन कंपनियां रडार पर

Mahabir
Last updated: December 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar ED Action Donkey Route Illegal Immigration Racket: पंजाब और हरियाणा में सक्रिय गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कड़ा शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तीन ट्रेवल एजैटों पर एक्शन के बाद ईडी की जांच कुछ और इमीग्रेशन संचालकों और ट्रेवल एजैंटों पर टिक गई है।

Contents
  • जालंधर बस स्टैंड के इमीग्रेशन से जुड़ा तार
  • डंकी रूट का मास्टर माइंड
  • इन एजैंटों की जब्त की गई संपत्ति
  • जालंधर से दुबई तक फैला जाल
  • 330 भारतीय किए गए थे डिपोर्ट
  • अन्य आरोपियों की तलाश जारी
  • समाज के लिए चेतावनी

जालंधर (Jalandhar) में ईडी (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। डंकी रूट के जरिए युवाओं को अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले इस रैकेट से जुड़े तीन एजेंटों की कुल 5.41 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई ईडी की जालंधर (Jalandhar) जोन द्वारा की गई है।

donkey route
donkey route

जालंधर बस स्टैंड के इमीग्रेशन से जुड़ा तार

सूत्र बता रहे हैं कि करीब 12 ट्रैवल एजैंट और हैं, जिनकी जांच की जा रही है, जो जालंधर, चंडीगढ़ और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। ईडी ने ट्रैवल एजैंट शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। इनके तार बड़े इमीग्रेशन संचालकों से जुड़े हैं। जांच में कई लोगों के नाम सामने आई हैं।

जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी लंबे समय से गैर-कानूनी इमिग्रेशन नेटवर्क का हिस्सा थे और युवाओं को कानूनी तरीके से विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। बाद में उन्हें डंकी रूट जैसे खतरनाक और अवैध रास्तों से अमेरिका पहुंचाया जाता था। इनके तार जालंधर के दो बड़े इमीग्रेशन संचालकों से जुड़े हैं।

डंकी रूट का मास्टर माइंड

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एजेंट खुद को अधिकृत इमिग्रेशन कंसल्टेंट के रूप में पेश करते थे। वे युवाओं और उनके परिवारों को भरोसा दिलाते थे कि उन्हें वर्क परमिट या वैध वीजा के जरिए अमेरिका भेजा जाएगा। लेकिन हकीकत में युवाओं को अवैध रास्तों से कई देशों की सीमाएं पार कराकर अमेरिका में दाखिल कराया जाता था।

इस प्रक्रिया में युवाओं को भारी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ता था। कई मामलों में युवाओं को महीनों तक अलग-अलग देशों में छिपकर रहना पड़ता था और जान जोखिम में डालकर सीमाएं पार करनी पड़ती थीं।

Donkey-Route
Donkey-Route

इन एजैंटों की जब्त की गई संपत्ति

ईडी अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, आवासीय मकान और व्यवसायिक इमारतें शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद कई बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। ईडी का कहना है कि ये सभी संपत्तियां अपराध से अर्जित धन से बनाई गई हैं या उसके बराबर मूल्य की हैं।

ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की है। एजेंसी का मानना है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एजेंट युवाओं को सीधे अमेरिका भेजने के बजाय एक संगठित नेटवर्क के तहत काम करते थे।

Donkey Route
Donkey Route

जालंधर से दुबई तक फैला जाल

युवाओं को पहले विजिटर वीजा या फर्जी दस्तावेजों के जरिए अन्य देशों में भेजा जाता था। वहां से उन्हें डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका पहुंचाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में कई अन्य एजेंट, ट्रैवल ऑपरेटर और स्थानीय संपर्क शामिल थे, जो अलग-अलग देशों में युवाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इन तीनों एजैटों के आका जालंधर, दुबई और कई देशों में हैं। जालंधर में बस स्टैंड के पास दो बड़ी इमीग्रेशन इन एजैंटों को संरक्षण देती है। ईडी जल्द ही दो बड़ी इमीग्रेशन कंपनियों के मालिकों से पूछताछ कर सकती है। जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित इन इमीग्रेशन संचालकों का डंकी रूट का सबसे बड़ा काम बताया जा रहा है।

330 भारतीय किए गए थे डिपोर्ट

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में अमेरिकी सरकार ने गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए 330 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया था। इनमें बड़ी संख्या पंजाब और हरियाणा के युवाओं की थी। इस घटना के बाद राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हुईं और अवैध इमिग्रेशन रैकेट्स पर कार्रवाई तेज की गई।

पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस पूरे मामले में जांच शुरू की थी। जांच आगे बढ़ने पर यह बड़ा नेटवर्क सामने आया, जिसमें कई राज्यों और देशों तक फैले तार मिले।

Donkey Route News
Donkey Route News

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

ईडी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। आने वाले समय में और गिरफ्तारियां तथा संपत्ति जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।

ईडी ने युवाओं और उनके परिवारों से भी अपील की है कि वे विदेश जाने के नाम पर किसी भी अनधिकृत एजेंट के झांसे में न आएं और केवल सरकारी तौर पर मान्यता प्राप्त इमिग्रेशन चैनलों का ही सहारा लें।

समाज के लिए चेतावनी

यह मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि विदेश जाने के सपने को भुनाकर किस तरह युवाओं को ठगा जा रहा है। डंकी रूट जैसे अवैध रास्ते न सिर्फ गैर-कानूनी हैं, बल्कि युवाओं की जान के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। ईडी की यह कार्रवाई ऐसे रैकेट्स के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है कि कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Next Article Punjab: जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव में AAP की बंपर जीत, काउंटिंग सैंटर पर जमकर बवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.