Ganesh विसर्जन के बाद पंडाल में मिले मांस के टुकड़े, बाजार बंद, मचा हड़कंप

नई दिल्ली – राजस्थान के भीलवाड़ा में सांप्रदायिक तनाव बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार गणेश विसर्जन के बाद बुधवार सुबह खाली पंडाल के भीतर पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। यह देखते ही लोग धरने पर बैठ गए और बाजार बंद करा दिया। माहौल बिगड़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। यह घटना शाहपुरा के चमुना बावड़ी बाजार की है। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के बाजार में खाली पड़े गणेश पंडाल में बुधवार सुबह पशु अवशेष पड़े मिले।

जानकारी के मुताबिक गत शाम के वक्त चमुना वाबड़ी बाजार में स्थित एक गणेश पंडाल से मूर्ति ले जाकर विसर्जन किया गया। इसके बाद पंडाल को रात के वक्त खाली ही छोड़ दिया गया, उसे हटाया नहीं गया। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को पंडाल में पशु अवशेष पड़े मिले तो, हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही सैंकड़ों लोग और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, तनाव बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया।

गणपति पंडाल में जानवर के सिर और कटे हुए पैर मिलने से शहर में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद हिंदू संगठनों, गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं में गहरा आक्रोश फैल गया। जिसके परिणामस्वरूप पूरे शाहपुरा के बाजार बंद करवा दिए गए, विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। घटना बुधवार अलसुबह की है, जब अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के बाद खाली पंडाल में अचानक बकरे का सिर और कटे हुए पैर मिले।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...