NationalDangerous Car Accident Viral Video: सड़क हादसे में कार का हुआ ऐसा...

Dangerous Car Accident Viral Video: सड़क हादसे में कार का हुआ ऐसा एक्सीडेंट की देख कर रूह कांप जाए, 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : भारत में हर साल सड़क दुर्घटना के मामले में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कुछ अपनी गलतियों की वजह से और कई बार कुछ लोग दूसरों की गलतियों की वजह से मारे जाते हैं। बावजूद इसके सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना दिल्ली के शांति वन इलाके की है। यहां एक भीषण कार एक्सीडेंट हुआ है, जिसका वीडियो हमारे पास मौजूद है।  शुरुआती जांच में यह पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे में, जब हुंडई वेन्यू कार डिवाईडर की रेलिंग से टकरा गई। इस कार में 5 लोग सवार थे।

इस हादसे में पांचों लोग घायल हुए हैं, वहीं 2 लोगों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने कहा कि 18 सितंबर की फोन पर हमें जानकारी मिली की शांति वन के गीता कॉलोनी इलाके में सड़क हादसा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचकर हमें पता चला कि कार में सवार 19 वर्षीय अश्विनी मिश्रा ने जन्मदिन मनाने के लिए कार को 1500 रुपये के किराए पर ली थी। अश्विनी मिश्री 19 वर्ष का है जो दयाल सिंह कॉलेज का प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं 19 वर्षीय अश्वनी पांडे देशबंधु कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र और केशव दयाल सिंह कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। इन्होंने एक रात के लिए कार को किराए पर ली थी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपने अपने 18 वर्षीय दोस्त कृष्णा को जो मोतीलाल कॉलेज का छात्र है और 19 वर्षीय उज्जवल को छतरपुर से पिक किया था। इसके बाद ये पांचों गुरुग्राम के पब जी टाउन में चले गए। शराब पीने और पार्टी करने के बाद आज वे तड़के क्लब से निकल गए। वापस लौटते समय गीता कॉलोनी फ्लाईओवर को पार करते समय गाड़ी चला रहे अश्वनी मिश्रा ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की और ऐसा करते समय गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। इसके कार कार लोहे की साइड रेलिंग से टकरा गई, जिस कारण गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि अश्विनी मिश्रा और अश्वनी पांडे की हालत गंभीर है। सभी घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज हो रहा है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...