Punjab News: इस इलाके में पहुंचा भारी पुलिस बल, 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम छेड़ी गई है जिसके तहत पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर नशा तस्करों के कारोबार को ठप्प कर रही है। इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करों को पकड़कर जेलों में बंद कर रही है। इसी कड़ी के तहत बीते दिन मोगा में एडीजीपी शिव कुमार वर्मा और एसएसपी मोगा अजय गांधी की अगुवाई में मोगा के अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोगा पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 140 ग्राम हेरोइन, 100 नशीली गोलियां, 5 किलो चूरा-पोस्त, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस नशीले सामाना के साथ पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और इनके बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड क्राइम रिकार्ड के बारे में जानकारी इक्कठी करेगी। डीएसपी (डी) सुखमनरीत सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा बेचने का कारोबार कर रहा है, वह उसे बंद कर दे नहीं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी सहयोग मांगते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...