Breaking News'Telegram यूजर्स को बड़ा झटकाः App' पर लगा प्रतिबंध, जानें मामला

‘Telegram यूजर्स को बड़ा झटकाः App’ पर लगा प्रतिबंध, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः Telegram एप्प का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, यूक्रेन ने Telegram एप्प पर बैन लगा दिया है। यूक्रेन का कहना है कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकारी और सेना के अधिकारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यूक्रेन का दावा है कि टेलीग्राम के जरिए रूस उसके देश पर जासूसी कर रहा है। यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफेंस काउंसिल ने इसका एलान किया है।

कुछ दिनों पहले यूक्रेन की जीयूआर मिलिटरी इंटेलिजेंस एजेंसी ने बताया था इस प्लेटफॉर्म के जरिए रूस, यूक्रेन पर जासूसी कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वय केंद्र ने कहा कि उसने सरकारी कर्मचारियों, सैन्य कर्मियों, सुरक्षा और रक्षा कर्मचारियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के कर्मचारियों के आधिकारिक उपकरणों के लिए प्रतिबंध जारी किया है। प्रतिबंध की घोषणा शुक्रवार को यूक्रेन की सुरक्षा और रक्षा परिषद ने फेसबुक पर एक बयान में की।

इस प्रतिबंध का ऐलान यूक्रेन की जीयूआर सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख किरिलो बुडानोव द्वारा परिषद के सामने यह साबित करने के बाद लगाया गया कि रूस की स्पेशल सर्विसेज टेलीग्राम में सेंध लगा सकती हैं। परिषद के बयान में कहा गया है कि यह प्रतिबंध केवल आधिकारिक उपकरणों पर लागू होगा, जबकि आम जनता पर इस प्रतिबंध का असर नहीं होगा। टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल यूक्रेन और रूस दोनों में काफी अधिक है। फरवरी 2022 में रूसी आक्रमण के बाद से महत्वपूर्ण इन्फॉर्मेशन सोर्स बन गया है। हालांकि, यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारियों ने युद्ध के दौरान इसके उपयोग को लेकर कई बार चिंता जताई है।

बुडानोव ने एक बयान में कहा, “मैं हमेशा विचारों की स्वतंत्रता का समर्थन करता हूं, लेकिन टेलीग्राम का मुद्दा स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का है।” टेलीमेट्रियो डेटाबेस के अनुसार, यूक्रेन में लगभग 33,000 सक्रिय टेलीग्राम चैनल हैं। राष्ट्रपति वोलोडदिमिर जेलेंस्की, जो सुरक्षा परिषद में हैं, और अन्य सैन्य कमांडर नियमित रूप से टेलीग्राम चैनलों पर युद्ध की अपडेट्स और महत्वपूर्ण निर्णय साझा करते हैं। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, लगभग 75% यूक्रेनी इस ऐप का उपयोग करते हैं और 72% इसे सूचना का एक प्रमुख स्रोत मानते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...