Breaking NewsJalandhar News: दोमोरिया पुल के पास फैक्ट्री में हुई गैस लीक, इलाका...

Jalandhar News: दोमोरिया पुल के पास फैक्ट्री में हुई गैस लीक, इलाका किया सील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पंजाब, (जालंधर) ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के साथ बने बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया है। गैस लीक होने के दौरान दोमोरिया पुल के आस-पास गुजर रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फैक्ट्री से कौन-सी गैस लीक हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हाइलाइट्स:

  1. गैस लीक की घटना: दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक ने स्थानीय निवासियों में हड़कंप मचा दिया।
  2. स्वास्थ्य चिंताएं: निवासियों को सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
  3. जांच जारी: एसीपी डॉ. शीतल मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं और गैस लीक के कारण की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: Jalandhar Bypass में स्थित Colony में घुसने से किया मना, युवकों ने Security Guard पर किया हमला, देखें वीडियो स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से उन्हें आंखों में जलन हो रही है और एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बता दें गैस लीक होने से पूरा इलाका सील कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि फैक्ट्री में बहुत ज्यादा गैस लीक हो रही है। यह भी पढ़े: Jalandhar News: रिश्वत मामले में SSP ने किया हवलदार को सस्पेंड इस गैस का आंखों व नाक पर बहुत ज्यादा असर हो रहा है। फैक्ट्री के अंदर भी अभी काफी लोग फंसे हुए हैं। नार्थ के एसीपी डॉक्टर शीतल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वह घटना स्थल पर पहुंच रहे है और मामले की जांच कर रहे है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एम्बुलेंस पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि मैं दवा लेने आई थी। मगर एक दम से मेरा दम घुटने लगा। महिला वहां पर बेसुध हो गई थी। जिसके बाद महिला को किसी तरह उक्त जगह से दुकानदार और अन्य लोगों की मदद से वहां से निकाला गया। उक्त एरिया से दूर ले जाकर जब महिला को पानी बुलाया गया तो वह सुध में आई और उसने खुलकर सांस ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...