Breaking NewsJalandhar News: Ice Factory में गैस लीक को लेकर CP Swapan Sharma...

Jalandhar News: Ice Factory में गैस लीक को लेकर CP Swapan Sharma और SDM का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के साथ बने आइस फैक्ट्री में गैस लीक होने के मामले में 4 लोगों में से 3 लोगों का रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया, जबकि चौथे व्यक्ति की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एसडीएम बलबीर राज सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम बलबीर सिंह ने कहा कि रेस्क्यू दौरान एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।


वहीं इस मामले को लेकर सिविल सर्जन से बातचीत दौरान पता चला कि उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है। एसडीएम ने कहा कि फैक्ट्री में गैस लीक को लेकर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने एसडीएम-1 को इनक्वायरी मार्क कर दी है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट 15 में आएगी। एसडीएम ने कहा कि जिसमें हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जाएगा। इस दौरान अन्य जगहों पर लगी आइस की फैक्ट्री के बारे में भी राय ली जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के सारे कागज की चैकिंग की जाएंगी। अगर उनमें कमी पाई गई तो फैक्ट्री मालिक के खिलाफ इस मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 2 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद व्यक्ति को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

वहीं पुलिस ने इलाके को सील कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से उन्हें आंखों में जलन हो रही है और एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बता दें गैस लीक होने से पूरा इलाका सील कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि फैक्ट्री में बहुत ज्यादा गैस लीक हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...