Breaking Newsकुटलैहड़ में भाजपा सदस्यता का आंकड़ा होगा पच्चीस हजार पार:दविंदर भुट्टो

कुटलैहड़ में भाजपा सदस्यता का आंकड़ा होगा पच्चीस हजार पार:दविंदर भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा कार्यलय बंगाणा में हुई सदस्यता को लेकर बैठक भुट्टो रहे मौजूद

अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र की योजनाओं का सहारा ले रहे कुटलैहड़ के विधायक

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर  मुख्य भाजपा कार्यलय बंगाणा में कार्यक्रम किया गया। जिसमे दो सौ से अधिक भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने शिरकत करके सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं से भाजपा सदस्यता की फीडबैक ली और भाजपा सदस्यता अभियान में और तेजी लाने के आदेश दिए। ज्ञात रहे अभी तक कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता का आंकड़ा पंद्रह हजार पार हो चुका है।

भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता 25 हजार से पार करना लक्ष्य है। हम सभी उस लक्ष्य से ऊपर जायेंगे। भुट्टो ने कहा कि आज कुटलैहड़ का हर परिवार भाजपा की सदस्यता ले रहा है क्योंकि अब जनता जान चुकी है कि जिस प्रकार राज्य की सुक्खू सरकार राज्य में पौने दो वर्षो से आराम करके सरकार चला रही है व जनता को झूठ के सिवाए कोई बिकास नहीं मिल रहा है। भुट्टो ने कहा कि हम सात माह पूर्व क्यों कांग्रेस सरकार को छोड़ कर आए थे, हमने हर मंच से आपको बताया था और अब वह सच्च भी होने जा रहा है।

भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार आज हिमाचल की जनता महंगाई की मार झेल रही है और कर्मचारी सैलरी और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे है, पेंशनर्स को पेंशन के लाले पड़े है। सीएम के चारों तरफ मित्रों की टोली लूटपाट करने में लगी है, इसका मतलब साफ है कि राज्य की सुक्खू सरकार दिवलियापन घोषित कर चुकी है।

भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल के साथ कुटलैहड़ विस क्षेत्र को 1088 यानी 16,32 करोड़ की धनराशि परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए मिल रही है और केंद्र सरकार द्वारा उक्त परिवारों को पहली किस्त भी खाते में डाल दी गई है। लेकिन कुटलैहड़ के विधायक प्रधान मंत्री आवासीय योजना पर अपनी सरकार की मोहर लगाकर आवासीय योजना बनाकर स्वीकृत पत्र वितरण करके जनता को गुमराह कर रहे है।

कुटलैहड़ की जिन योजनाओं की गाथा विधायक गा रहे है वह मेरे द्वारा स्वीकृत करवाई गई है। फिर चाहे सड़कें हों,रास्ते हों या जल शक्ति विभागीय योजनाएं। भुट्टो ने कहा कि हमने 17 करोड़ कुटलैहड़ में पेयजल योजनाओं के लिए  और 15 करोड़ सड़कों के लिए बही केंद्र से नावार्ड के तहत कुटलैहड़ की सडकों के लिए 56 करोड़ और सिंचाई योजना के लिए 47 करोड़ शिवा प्रोजेक्ट से स्वीकृत करवाया है।

भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपना फट्टा लगाकर विधायक महोदय केवल अपने सपने पूरा करने में लगे है। इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर,जिला पार्षद निशा भुल्लर, उपप्रधान जीवन शर्मा, कैप्टन प्रीतम डडवाल,सुदर्शन शर्मा, अरुण मनकोटिया, श्याम सिंह ठाकुर, के अलावा सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...