Breaking NewsPunjab News: पंजाब बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिको कल्याण बोर्ड को मिला...

Punjab News: पंजाब बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिको कल्याण बोर्ड को मिला प्रसिद्ध “SKOCH Award”

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, (नई दिल्ली) 21 सितंबर 2024: पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए अपने प्रयासों के लिए प्रसिद्ध ‘स्कॉच अवार्ड’ हासिल किया है।

लेबर विभाग के सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, लेबर आयुक्त राजीव कुमार गुप्ता और बी.ओ.सी.डबल यू. कल्याण बोर्ड के उप सचिव जशनदीप सिंह कंग ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडियन हैबिटेट सेंटर में आयोजित 99वें स्कॉच सम्मेलन में प्राप्त किया।

स्कॉच अवार्ड, जो 2003 में स्थापित हुआ, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार उन लोगों, परियोजनाओं और संस्थाओं को मान्यता देता है, जो भारत की बेहतरी में योगदान करते हैं। इसे शासन, वित्त और तकनीक में उत्कृष्टता का मानक भी माना जाता है।

Punjab Building and Other Construction Workers' Welfare Board received prestiges SKOCH award
Punjab Building and Other Construction Workers’ Welfare Board received prestiges SKOCH award

इस साल विभिन्न राज्यों के कई विभागों ने स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकन दाखिल किए थे। पंजाब बी.ओ.सी. कल्याण बोर्ड ने “लेबर पॉलिसी डेवलपमेंट एंड इंप्लीमेंटेशन” श्रेणी में “बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर स्कीम” के तहत नामांकन किया था।

प्रक्रिया के पहले चरण में, बोर्ड को फैसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए लिखित निवेदन पेश करना पड़ा। दूसरे चरण में, परियोजना का मूल्यांकन करने वाले ज्यूरी सदस्यों को विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

पंजाब बी.ओ.सी. बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के सशक्तीकरण और भलाई के लिए अच्छे प्रशासन के सिद्धांतों में किए गए प्रयासों को उजागर किया। तीसरे चरण में क्वालिफाई करने के बाद, प्रस्तुति वोटिंग पर आधारित थी, जिसमें पंजाब ने सबसे अधिक वोट प्राप्त किए, जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा। इन तीन चरणों के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पंजाब बी.ओ.सी. कल्याण बोर्ड को स्कॉच अवार्ड प्रदान किया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...