Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: ED Raid: जालंधर में रिची समेत 13 ट्रेवल एजैंटों के पास निकला ‘कुबेर’ का खजाना, 313 Kg चांदी, 6 Kg सोना मिला, 4.62 करोड़ की नकदी भी बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

ED Raid: जालंधर में रिची समेत 13 ट्रेवल एजैंटों के पास निकला ‘कुबेर’ का खजाना, 313 Kg चांदी, 6 Kg सोना मिला, 4.62 करोड़ की नकदी भी बरामद

Mahabir
Last updated: December 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़/अंबाला। ED Raid in Richi Travel and more Agent in Punjab Haryana News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जालंधर में रीची ट्रैवल समेत पंजाब और हरियाणा में 13 जगहों पर छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक रीची ट्रैवल का नेटवर्क पंजाब से लेकर कई देशों में फैला है। खाड़ी देशों के जरिए पंजाब और हरियाणा से मानव तस्करी का धंधा किया जा रहा है। डंकी रूट के इस खेल में रीची ट्रैवल का मालिक सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया जा रहा है।

Contents
  • दिल्ली में बरामद हुआ सामान
  • 5 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त
  • अवैध रूप से अमेरिका भेजा गया
  • मैक्सिको बॉर्डर से भेजा जाता था अमेरिका

अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने वाले डंकी रूट नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से वीरवार को गई कार्रवाई में करीब 19.13 करोड़ की नकदी, सोना और चांदी बरामद किया है। यह कार्रवाई ईडी जालंधर जोन की ओर से 18 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक साथ कुल 13 ठिकानों पर की गई।

ED Raid in Travel Agent
ED Raid in Travel Agent

दिल्ली में बरामद हुआ सामान

ईडी (ED) की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने की ईंटें बरामद कर जब्त की गई हैं। बरामद की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 19.13 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा डंकी रूट कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों के साथ हुई चैट, लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक साक्ष्य भी मिले हैं।

वहीं, ईडी की टीम ने जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित रीची ट्रैवल्स के कार्यालय और जसवंत नगर में ट्रैवल एजेंसी के मालिक के घर पर छापा मारा था। यहां से मोबाइल फोन, दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई डंकी रूट के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ ईडी की जांच का हिस्सा है। मामला उन भारतीयों से जुड़ा है जिन्हें हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था।

ED Raid in Travel Agent
ED Raid in Travel Agent

5 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त

इसी मामले में, ईडी ने चार दिन पहले ट्रैवल एजेंट्स की 5 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त की थी। यह कार्रवाई डंकी रूट से जुड़े मामलों में लगातार जारी है। जालंधर ईडी की टीम ने डंकी रूट मामले में कुछ दिन पहले 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान ईडी टीम ने डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से विदेश भेजने से जुड़े लोगों की 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की थी। इस संबंध में जालंधर ईडी टीम ने जालंधर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 व्यावसायिक और रिहाइशी ठिकानों पर छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

ईडी के सूत्रों के अनुसार, रिची ट्रैवल्स के साथ, तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत) में भी छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि ईडी टीम ने यह जांच उन FIR के आधार पर शुरू की थी, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद दर्ज की गई थीं। इन भारतीयों को अमेरिकी सेना के कार्गो विमान के जरिए वापस भेजा गया था।

Richi Travel
Richi Travel

अवैध रूप से अमेरिका भेजा गया

जांच में सामने आया कि इन लोगों को डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजा गया था। इसके पीछे ट्रैवल एजेंटों, बिचौलियों, डोंकरों, विदेशों में मौजूद साथियों, हवाला ऑपरेटरों का नेटवर्क काम कर रहा था। ईडी टीम द्वारा पहले की गई 2 रेड और जांच के दौरान मिले सबूतों से इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

वहीं हरियाणा में एक प्रमुख डंकी रूट ऑपरेटर के ठिकाने से भी अहम रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अमेरिका भेजने के बदले उम्मीदवारों से भारी रकम वसूलता था और भुगतान की गारंटी के तौर पर उनके संपत्ति दस्तावेज अपने पास रखता था।

ED Raid Donkey Route
ED Raid Donkey Route

मैक्सिको बॉर्डर से भेजा जाता था अमेरिका

जांच में सामने आया कि एजेंट्स लोगों को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजा करते थे।ईडी अधिकारियों के अनुसार, यह एक संगठित और बहुस्तरीय नेटवर्क है, जिसमें ट्रैवल एजेंट, बिचौलिए, ‘डंकर’ (अवैध रूप से सीमाएं पार कराने वाले), विदेशी संपर्क, हवाला ऑपरेटर और ठहरने-खाने की व्यवस्था करने वाले लोग शामिल थे। पंजाब के कई ट्रैवल एजेंट और बिचौलिए इसमें सक्रिय रूप से जुड़े हुए पाए गए हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि रिची ट्रैवल के साथ जालंधर के कई ट्रैवल एजैंट जुड़े हुए हैं। जो 70 से 80 लाख रुपए लेकर डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजते हैं। इसमें पुलिस के कई अफसर भी संलिप्त बताए जा रहे हैं। जालंधर बस स्टैंड समेत होशियारपुर रोड पर इनका एक बड़ा फार्म हाउस है, जहां डंकी रूट के काले धन को सफेद करने का बिजनेस किया जाता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में भयनाक सड़क हादसा, एडिशनल SHO की मौत, बेटी गंभीर घायल
Next Article Punjab Transfer News: पंजाब में SHO का तबादला, अकाली नेता को किया था गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.