Himachalविधिक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

विधिक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अपर कोटला कलां में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA)

उपमंडल विधिक सेवा समिति, ऊना द्वारा महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल विधिक सेवा समिति के  अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायधीश कपिल शर्मा ने की। शिविर में लगभग 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर वरिष्ठ सिविल न्यायधीश द्वारा नालसा मुआवजा योजना, 2018 के बारे में जानकारी दी गई। यह योजना यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों की पीड़ित/उत्तरजीवी महिलाओं के लिए मुआवजा और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को न्यायिक सहायता एवं मुआवजे के लिए जानकारी दी गई।

इसके पश्चात् उन्होंने हिमाचल प्रदेश (अपराध पीड़ित) मुआवजा योजना, 2019के बारे में बताया। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में अपराध पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, जिससे वे अपने जीवन को पुनः सामान्य बना सकें।

एडवोकेट नवदीप राना ने भी कानूनी सहायता और कानूनी जागरूकता पर अपने विचार सांझा किए।

इस अवसर पर स्थानीय प्रधान सरजीवन सिंह, पंचायत सचिव पूजा शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,स्थानीय लोग तथा उपमंडल विधिक सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...