Himachalईलाइट अस्पताल ऊना द्वारा कुरियाला में लगा फ्री स्वास्थ्य चेकअप कैंप

ईलाइट अस्पताल ऊना द्वारा कुरियाला में लगा फ्री स्वास्थ्य चेकअप कैंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

122 लोगों ने करवाई अपनी स्वास्थ्य जांच 

ऊना/सुशील पंडित:जिला मुख्यालय के विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत कुरियाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में फ्री स्वास्थ्य चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिवर में विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष नंदा व उनकी टीम द्वारा रोगियों की फ्री जांच की गई। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हर्नियां, गुर्दे की पथरी, पित्ते की पथरी व अन्य सर्जरी संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को फ्री दवाइयां व इनसे बचने के लिए फ्री परामर्श दिया गया।

यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत कुरियाला के पूर्व प्रधान एवं गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधन कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह व ग्राम पंचायत झंबर के उप-प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार जीवन शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में उपरोक्त बीमारियों से पीड़ित मरीजों को खुली या दूरबीन से सर्जरी के सुझाव एवं परामर्श दिए गए।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा में वर्ष भर में ऐसे बहुत से कई प्रकार के सेवार्थ व धर्मार्थ कार्य किए जाते हैं, उसी कड़ी के बीच ईलाइट अस्पताल ऊना के आह्वान पर रविवार 22 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी चेकअप कैंप आयोजित किया गया है, और इस शिविर में 122 लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधित फ्री जांच करवाई है।

इस मौके पर ग्राम पंचायत कुरियाला की प्रधान जसविंदर कौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नरेश शर्मा व उनकी टीम, भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पंडित, पंचायत झंबर के वार्ड पंच अर्चित शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

 

****

“स्वास्थ्य ही सेवा” के तहत ईलाइट अस्पताल ऊना द्वारा निरंतर लगाए जाएंगे ऐसे शिविर: पियूष नंदा

 

इस मौके पर ईलाइट अस्पताल ऊना के मुख्य चिकित्सक डॉ. पीयूष नंदा ने कहा कि आम गरीब लोगों की सहायता हेतु “स्वास्थ्य ही सेवा” के तहत उनके अस्पताल द्वारा जिला भर में ऐसे कई शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि गांवों में रह रहे लोगों के घर द्वार पर उनकी फ्री में स्वास्थ्य जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि उनके अस्पताल से संबंधित बीमारियों से पीड़ित कोई भी मरीज बिना दवाई और बीमारी के सुझाव प्रति वंचित न रह सके। इस दौरान उन्होंने शिवर के सफल आयोजन पर आयोजकों का धन्यवाद भी किया।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...