नई दिल्लीः आज से दिल्ली की नई बनी मुख्यमंत्री आतिशी ने पदभार को संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने यह भी तय कर दिया है कि भले ही वह सीएम की कुर्सी पर वह काबिज हो गए हैं, लेकिन सर्वोच्च स्थान पर अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। सीएम की कुर्सी संभालने के बाद आतिशी ने कहा,’जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी.’ इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई। उन्होंने कहा कि ये कुर्सी केजरीवाल की वापसी तक इसी कमरे में रहेगी और इस कुर्सी को केजरीवाल का इंतजार रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया ओर कहा कि जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया।

Political News: Atishi ने संभाला मुख्यमंत्री पद, बगल में क्यों रखी खाली कुर्सी, जानें वजह
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.