Breaking Newsफिर हुआ ट्रेन हादसाः पटरी से उतरे 5 डिब्बे, देखें वीडियो

फिर हुआ ट्रेन हादसाः पटरी से उतरे 5 डिब्बे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता: देश भर में पिछले कुछ समस से ट्रेन हादसे के मामलों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं अब ताजा मामला पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार डिवीजन में न्यू मयनागुड़ी स्टेशन से सामने आया है। जहां मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी खाली थी और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

हादसे के बाद ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया है। हालांकि आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मरम्मत का काम जारी है। जलपाईगुड़ी स्टेशन के अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि मालगाड़ी सुबह के 6.24 मिनट पर पटरी से उतर गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दो लाइनें बंद रखी गई हैं। आवागमन ठीक करने का काम जारी है।

बता दें कि इससे पहले 15 सितंबर को गया से एक रेल हादसे की खबर सामने आई थी, जहां गया-किऊल रेलवे ट्रैक पर रघुनाथपुर गांव के पास एक रेल इंजन बेपटरी होकर खेत में जा पहुंचा था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दूसरी ओर रेलवे की चिंता पटरियों पर हो रही साजिश के चलते देखने को मिल रही है।

सूरत के कीम कोसांबा के बीच रेल हादसे की साजिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूरत ग्रामीण पुलिस ने जांच में पाया है कि घटना को सबसे पहले देखने वाला रेलवे कर्मचारी सुभाष पोद्दार ही इस मामले का आरोपी है। पोद्दार ने प्रमोशन पाने के लिए ट्रेन की पटरियों से छेड़छाड़ की योजना बनाई थी और खुद ही पटरियों से फिश प्लेट और चाबियों को हटाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...