Breaking News15 साल छोटे सिपाही के साथ BJP नेता की पत्नी हुई फरार,...

15 साल छोटे सिपाही के साथ BJP नेता की पत्नी हुई फरार, पति ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेशः जिले से भाजपा नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भदोही में भाजपा नेता की पत्नी व महिला नेत्री अपने ही घर में किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ फरार हो गई हैं। पति का कहना है कि उसके 2 बच्चे हैं। जिनमें 20 साल की बेटी है, जबकि 7 साल का बेटा है। दोनों दपंति भाजपा के नेता हैं। पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी घर से ढाई करोड़ के जेवर और नगदी लेकर सिपाही के साथ फरार हुई है। साथ ही पति ने सिपाही पर पत्नी को फंसाने का आरोप लगाया है।

पति का आरोप है कि पत्नी की उम्र 45 साल है, जबकि सिपाही 30 साल का है। भाजपा नेता पति का कहना है कि दोनों का कोई मेल नहीं है, सिपाही केवल पैसों के लिए पत्नी को लेकर भागा है। उसकी हत्या भी कर सकता है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में भाजपा नेता ने कहा है कि एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहता था। इसी दौरान सिपाही ने महिला नेता को अपने जाल में फंसा लिया।

पति का आरोप है कि कुछ गलत तस्वीरें और फोटो खींचकर सिपाही महिला नेता को ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। भाजपा नेता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किराएदार सिपाही को अपने घर से निकाल दिया। हालांकि पत्नी नहीं मानी, बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

पति ने कहा कि घर से निकाले जाने के बाद सिपाही रंजिश रखने लगा और षडयंत्र करने लगा। इसी रंजिश में उसने 28 अगस्त को महिला नेता को बहकाया और वह उसके साथ चली गई। शिकायत के मुताबिक उस समय घर में कोई नहीं था, इसका फायदा उठाते हुए महिला घर से जाते समय दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये नगद के साथ अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई।

पति का कहना है कि पत्नी अपने साथ सात के बच्चे को भी ले गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कुछ स्थानीय लोग भी मिले हुए हैं। इससे पहले भी सिपाही विनय तिवारी को घर पर किराएदार के तौर पर रहते हुए भी कई बार गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। पति ने कहा है कि इस सबकी सूचना पुलिस को दी गई थी, थाने की मदद से सिपाही को मकान से बाहर निकाला गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...