Breaking Newsइंसानियत शर्मसार! 5वीं की छात्रा के साथ 2 युवकों ने किया गैंगरेप,...

इंसानियत शर्मसार! 5वीं की छात्रा के साथ 2 युवकों ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः देश भर में नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला सरोजिनी नगर इलाके से सामने आया है। जहां 5वीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जब नाबालिग स्कूल से लौट रही थी तभी कार सवार 2 युवकों ने उसे किडनैप कर लिया। जिसके बाद दोनों युवक नाबालिग को होटल में ले गए। जहां पर दोनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सरोजिनी नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम कार सवार दानिश और आमीन ने 14 वर्षीय ने दिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती लोक बंधु अस्पताल के पास स्थित एक होटल में लेकर गए। वहां दोनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए बोले कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वे वीडियो को वायरल कर देंगे।

घटना के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। डरी-सहमी छात्रा ने जब अपने पिता को यह बात बताई, तो वे उसे लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे। पीड़िता के पिता का कहना है कि वे सबसे पहले कृष्णानगर थाने पहुंचे, लेकिन वहां के इंस्पेक्टर ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि यह मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है। इसके बाद पिता सरोजनीनगर थाने पहुंचे, जहां उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सरोजनीनगर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, कृष्णानगर थाने द्वारा मामले में लापरवाही बरतने के आरोप भी सामने आए हैं।

पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस बीच, पुलिस ने होटल की जांच शुरू कर दी है, जहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को लेकर अपनी चिंता जताई है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़िता और उसका परिवार इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बहुत डर गई है और मानसिक रूप से टूट गई है। उन्हें यह डर सता रहा है कि घटना के वीडियो का इस्तेमाल कर आरोपी फिर से उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...