जालंधर, ENS: राजा गार्डन में स्थित स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से चोर सोमवार को दोपहर लाखों के गहने चुराकर फरार हो गए। घर से सामान चोरी करते हुए दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पोर्ट्स कारोबारी पुण्यातम कोहली ने बताया कि वे रोज की तरह सोमवार को काम पर चले गए थे।
Highlights:
- स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से लाखों के गहने चुराकर चोर फरार।
- दिन दहाड़े घर से 10 लाख के गहने ले गए चोर, 2:30 से 5 बजे तक बंद था घर।
- सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दोपहर को 3:59 के करीब दो चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
