Breaking NewsPakistan टीम को बड़ा झटकाः Babar Azam ने छोड़ी कप्तानी, सोशल मीडिया...

Pakistan टीम को बड़ा झटकाः Babar Azam ने छोड़ी कप्तानी, सोशल मीडिया पर फैन्स को बताईं ये वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पाकिस्तान टीम के लिए सीमित ओवरों की कप्तानी कर रहे स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने देर रात टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने रात में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट कर फैन्स को यह जानकारी दी। आजम ने यहां कप्तानी छोड़ने के पीछे 3 बड़ी वजह बताई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कप्तानी करना उनके लिए हमेशा गर्व की बात है लेकिन वह अपने खेल पर ज्यादा फोकस करने के लिहाज से कप्तानी छोड़ने का फैसला ले रहे हैं।

बता दें इससे पहले जब पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ग्रुप स्टेज में हारकर बाहर हो गई थी, तब भी बाबर ने कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें एक बार फिर सीमित ओवरों का कप्तान बना दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह भारत और अमेरिका से हारकर टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हो गया था, जिसके बाद से पाकिस्तान के कई पूर्व कप्तानी उन्हें कप्तानी से हटाने की बात कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने खुद ही यह फैसला ले लिया है।

आजम ने कहा कि इससे उन्हें अपना वर्कलोड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी, अपनी बैटिंग पर फोकस कर पाऊंगा और इसके अलावा अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिता पाऊंगा, जिसमें मुझे खूब मजा आता है। पाकिस्तान के 29 वर्षीय इस स्टार बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘प्यारे दोस्तो, मैं आज कुछ जानकारी आपके साथ साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। जिसके बारे में पिछले महीने ही मैंने पीसीबी और टीम मैनेजमेंट को बता दिया था।

इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब मेरे लिए पद छोड़ने और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने का समय आ गया है।’ इस बल्लेबाज ने आगे लिखा, ‘कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...