Breaking NewsSports News: इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों में तूफानी पारी खेल लगाया...

Sports News: इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों में तूफानी पारी खेल लगाया अर्धशतक, टीम को दिलाई जीत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मैच काफी रोमांचक रहा। दरअसल, वेस्टइंडीज में खेली जा रही यह लीग अपने आखिरी चरण में हैं। लीग का एलिमिनेटर मैच बारबाडोस रॉयल्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को बारबाडोस रॉयल्स ने जीतकर कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Highlights:

  • ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मैच में बारबाडोस रॉयल्स जीती
  • बारबाडोस रॉयल्स घातक बल्लेबाज डेविड मिलर ने खेली तूफानी
  • डेविड मिलर ने 17 गेंदों पर खेली 50 रनों की नाबाद पारी
  • पूरन की 60 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पर मिलर ने फेरा पानी
जबकि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स के घातक बल्लेबाज डेविड मिलर का तूफानी अंदाज देखने को मिला। टीम की जीत में मिलर ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जिसके बाद खराब लाइट के चलते मैच में बारबाडोस रॉयल्स के सामने जीत के लिए 5 ओवर में 60 रनों लक्ष्य दिया गया। इसके बाद दूसरी पारी में डेविड मिलर का तूफानी अंदाज देखने को मिला। मिलर ने 17 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर बारबाडोस रॉयल्स को 9 विकेट से जीत दिला दी। अपनी पारी में मिलर ने 3 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े थे। इस मैच को बारबाडोस ने 4.2 ओवर में ही जीत लिया था। बारबाडोस का एकमात्र विकेट क्विंटन डीकॉक के रूप में गिरा था। इससे पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने काफी कमाल की पारी खेली थी। पूरन ने 60 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी 92 रनों की पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। हालांकि उनकी ये बेहतरीन पारी भी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को इस मैच में जीत नहीं दिला सकी। अब कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का सफर समाप्त हो चुका है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...