Breaking NewsPunjab News: डेरा ब्यास के नए प्रमुख Jasdeep Singh Gill को केंद्र...

Punjab News: डेरा ब्यास के नए प्रमुख Jasdeep Singh Gill को केंद्र ने दी z+ सिक्योरिटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अमृतसरः डेरा राधा स्वामी ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि 2 सितंबर 2024 को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो की ओर से जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार हाल ही में डेरा राधा स्वामी ब्यास के नए प्रमुख बनाए गए जसदीप गिल को लेकर खुफिया एजेंसियों को उनकी जान के खतरे को लेकर कुछ इनपुट मिले है।

Highlights:

  • केंद्र ने डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को दी z+ सिक्योरिटी
  • खुफिया एजेंसियों को डेरा प्रमुख के जान के खतरे को लेकर मिले इनपुट
  • 2 सितंबर को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो की ओर से जसदीप सिंह गिल को नियुक्त किया गया था अपना उत्तराधिकारी
बताया जा रहा है कि जसदीप गिल के खिलाफ खतरे के इनपुट मिलते ही केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डेरा प्रमुख गिल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डेरा राधा स्वामी ब्यास के नए मुखी जसदीप सिंह गिल को केंद्र सरकार की ओर से जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। अब जसदीप सिंह गिल जब भी किसी अन्य प्रदेश में या विदेशी दौरे पर जाएंगे तो उस प्रदेश की सरकार व प्रशासन भी उनको सुरक्षा देंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुफिया एजेंसियों को नए डेरा ब्यास के खिलाफ मिले खतरे के इनपुट मिले हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं इस सूचना के बाद से डेरा राधा स्वामी ब्यास के अनुयायी परेशान हो गए हैं। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि डेरा राधा स्वामी ब्यास के प्रमुख बनने के बाद जसदीप गिल के सुरक्षा में खतरा डालने का प्रयास हो रहा है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए, उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है। बता देंकि जेड प्लस सिक्योरिटी भारत की सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी मानी जाती है। इसमें 10+ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(NSG कमांडो), पुलिस कर्मियों सहित 55 कर्मियों का सुरक्षा कवर दिया जाता है। यह सुरक्षा व्यवस्था सबसे हाई लेवल की होती है और इसलिए केंद्र सरकार या पुलिस केवल विशेष व्यक्ति को खतरे से बचाने के लिए यह सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...