Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: जी.एस.टी. प्राप्ति में पिछले साल की तुलना में 2,467.30 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: जी.एस.टी. प्राप्ति में पिछले साल की तुलना में 2,467.30 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि

Mahabir
Last updated: December 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एक बड़ी वित्तीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 तक प्रदेश ने जी.एस.टी. प्राप्ति में 16.03% की वृद्धि दर्ज करते हुए 17,860.09 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जबकि आबकारी राजस्व 7,401 करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्री ने इस सफलता का श्रेय विभाग की नवीनता एवं सतर्कता को देते हुए बताया कि आबकारी एवं कर विभाग ने न केवल पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि एकमुश्त निपटारा स्कीम-2025 एवं आधुनिक डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से टैक्स चोरी को रोकने में भी बड़ी सफलता हासिल की है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने विभिन्न क्षेत्रों की कार्यप्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया कि जी.एस.टी. प्राप्ति में पिछले साल की तुलना में 2,467.30 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में जी.एस.टी. दरों में हुई बदलावों (जिनमें आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया गया था) के बावजूद, विभाग की नीतियों के कारण टैक्स प्राप्ति स्थिर रही। इसके साथ ही वैट एवं सी.एस.टी. प्राप्ति 5,451.76 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से 3.35% अधिक है।

Harpal Singh Cheema
Harpal Singh Cheema

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

आबकारी विभाग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आबकारी नीति 2025-26’ के तहत 11,020 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबकारी राजस्व में रिकॉर्ड 16.36% की वृद्धि के साथ जहां राजस्व प्राप्ति 10,723 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, वहीं इस साल नवंबर तक विभाग ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 8.64% की वृद्धि दर्ज की है। वित्त मंत्री ने बताया कि शराब की तस्करी एवं अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत इस साल 3,860 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं तथा 3,795 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

52 करोड़ रुपये की वसूली

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि एकमुश्त निपटारा स्कीम-2025 कर विभाग की एक बड़ी उपलब्धि रही है, जिसके तहत 18 दिसंबर 2025 तक 3,574 मामलों का निपटारा करके 52 करोड़ रुपये की वसूली की गई है तथा व्यापारियों को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से 344.06 करोड़ रुपये का टैक्स एवं जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा, जी.एस.टी.आर-3बी रिटर्न न भरने वालों पर निगरानी रखकर 2,185.96 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रीवेंटिव यूनिट्स (सिपू) की प्रशंसा करते हुए बताया कि अप्रैल एवं नवंबर 2025 के बीच 618.53 करोड़ रुपये के जुर्माने वसूले गए, जो पिछले साल की पूरी अवधि के दौरान 321.03 करोड़ रुपये थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए विभाग ने क्षमता निर्माण में भारी निवेश करते हुए एन.ए.सी.आई.एन. एवं जी.एस.टी.एन. जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से 144 विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से 5,111 अधिकारियों को ट्रेनिंग दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि कर एवं आबकारी विभाग की इन एकीकृत रणनीतियों ने राजस्व सुरक्षा को मजबूत किया है तथा इस वित्तीय वर्ष के शेष समय के लिए निरंतर गति को सुनिश्चित बनाएंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाया क्रिसमस डे
Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में उल्लास, रचनात्मकता और सतत सोच के साथ मनाया गया क्रिसमस का उत्सव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.