Breaking NewsPunjab News: आज से शुरू हुआ लंगूर मेला, रामायण काल से स्थित...

Punjab News: आज से शुरू हुआ लंगूर मेला, रामायण काल से स्थित है हनुमान मंदिर, होती है लोगों की मन्नतें पूरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अमृतसरः श्री दुर्गियाना मंदिर में स्थित विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री बड़ा हनुमान मंदिर में आज से लंगूर मेला शुरू हो गया। ढोल की थाप पर देश विदेश से आए श्रद्धालु सुबह से ही माथा टेकने पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्रि में चलने वाले इस मेले में 10 दिन तक सुबह शाम लंगूर बने बच्चे माथा टेकने पहुंचते हैं। विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेले की मान्यता है कि जो लोग यहां संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद अवश्य पूरी होती है। संतान होने के बाद वह अपने बच्चों को लंगूर बनाकर माथा टिकवाते हैं। श्री बड़ा हनुमान मंदिर श्री रामायण कालीन युग से है। इस मंदिर में श्री हनुमान जी की बैठी अवस्था में मूर्ति है। प्रशासन ने ट्रैफिक की खास व्यवस्था की है ताकि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। हजारों की संख्या में बच्चे लंगूर की वेशभूषा में इस मंदिर में हर रोज 10 दिनों तक नतमस्तक होने आते हैं। इस मेले की खासियत यह है कि नवरात्र के पहले दिन से शुरू होता है और दशहरे के एक दिन बाद तक चलता है। विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेले को लेकर मान्यता है कि जो लोग यहां संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद अवश्य पूरी होती है। संतान होने के बाद वह अपने बच्चों को लंगूर बनाकर लाल कपड़े पहनाकर दस दिन तक नंगे पांव रहते हैं और माथा टिकवाते हैं। कहा जाता है कि यह मूर्ति श्री हनुमान जी ने स्वयं बनाई थी। यह वही मंदिर है, जहां लव-कुश और भगवान श्री राम जी की सेना के मध्य युद्ध हुआ था। तब लव-कुश ने इसी मंदिर में श्री हनुमान को वट वृक्ष से बांध दिया था। यह वट वृक्ष आज भी मंदिर परिसर में मौजूद है। जब हनुमान जी बंधन मुक्त हुए तो श्री राम ने उनको आशीर्वाद दिया कि जहां उनकी संतान का मिलन हुआ है, वहां जो भी प्राणी संतान प्राप्ति की मनोकामना करेगा, पूरी होगी। इसलिए यहां परिवार संतान प्राप्ति की मनोकामना करते हैं। श्री बड़ा हनुमान मंदिर में लंगूरों के साथ साथ श्री हनुमान की सेना भी माथा टेकने पहुंचती हैं। शहर में कई टोलियों में हनुमान के स्वरूप बने युवक ढोल की थाप के साथ नाचते झूमते मंदिर आते हैं। यह सेना नौ दिनों तक व्रत रखती है और हनुमान जी का ध्यान करती है।

आज से शुरू हुआ लंगूर मेला, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...