संभल : पुलिस ने दुल्हन बनकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर लुटेरी दुल्हन समेत 2 महिलाओ को गिरफ्तार किया है और इनका एक साथी फरार है। दुल्हन बनकर लूटपाट करने वाली गैंग की महिलाएं मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले में कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। पुलिस काफी समय से इस गैंग की महिलाओं की तलाश थी। फिलहाल पुलिस ने गैंग की सरगना और लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रजपुरा थाना इलाके में दुल्हन बनकर लूट करने वाले गैंग के एक शख्स ने मुकेश नाम के युवक को शादी कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपए ऐंठने के बाद मुस्कान नाम की महिला को मुकेश के साथ भेज दिया था। मुकेश के साथ जाने के बाद मुस्कान ने मुकेश से 20 हजार की डिमांड और कर दी। जिसके बाद लुटेरी दुल्हन ने पुलिस के 112 हेल्प लाइन नंबर पर खुद को मुकेश के द्वारा बंधक बनाए जाने की झूठी सूचना भी दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लुटेरी दुल्हन फरार होने की तैयारी कर रही थी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मुस्कान से लूट का कैश भी बरामद कर लिया है। लुटेरी दुल्हन मुस्कान से पूछताछ के बाद गैंग की सरगना मोना नाम की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पंडित नाम का आरोपी फरार है।
यह दोनों महिलाएं अलीगढ़ में रहकर गिरोह चलाती हैं। ऐसे लोगों को फंसाती हैं, जिनकी शादी नहीं होती है। उनसे रुपये व जेवर लूटकर रात में ही भाग जाती हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है और उनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद कर लिया है।

Police ने 2 लुटेरी दुल्हनों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.