JalandharJalandhar News: नहर किनारे बच्चे के शव मिलने की CCTV आई सामने,...

Jalandhar News: नहर किनारे बच्चे के शव मिलने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल नहर में बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां नहर से एक साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। वहीं बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं बच्चे के शव के नहर के पास लेकर जाती हुई महिला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला गोद में लेकर बच्चे को जा रही है। इस दौरान वहां नहर पर पहले से एक व्यक्ति मौजूद होता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे के शव को नहर किनारे छोड़कर फरार हो जाते है।


इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं उजाला नगर के रहने वाले चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि वह नहर के पास से बेटी के साथ जा रहा था। इस दौरान उसकी बेटी ने पानी रोकने के लिए उसकी गाड़ी रुकवा दी। जिसके बाद वह पानी देखने के लिए नहर के पास आए, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर बच्ची का शव उसने देखा।

व्यक्ति ने कहा कि पहले तो उसे खिलौना लगा, लेकिन बाद में देखा कि बच्चे का शव था। जिसके बाद व्यक्ति ने वहां पर मौजूद बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई आंटी बच्चे को फेंककर गई है। जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें फोन के जरिए बच्चे के नहर किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने जांच की तो लोगों से पता चला कि कोई महिला बच्चे के शव को फेंककर गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला को जल्द काबू किया जाएगा।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...