LudhianaPunjab News: महिला पुलिस कर्मी की चेन छीनकर लुटेरे फरार, 3 गिरफ्तार,...

Punjab News: महिला पुलिस कर्मी की चेन छीनकर लुटेरे फरार, 3 गिरफ्तार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः महानगर में चोरों और लुटेरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब पुलिस कर्मियों को लुटेरे निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला मैरिटोरियस स्कूल के पास से सामने आया है। जहां सिविल ड्रैस में एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रही महिला कांस्टेबल के गले से 28 सिंतबर को एक्टिवा सवार लुटेरे सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में महिला कांस्टेबल ने थाना 8 में शिकायत दर्ज करवाई।

Highlight:

  • अब पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने लगे स्नेचर
  • एक्टिवा पर जा रही महिला कांस्टेबल के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर स्नेचर फरार
  • 3 आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा, चाकू और खंडा बरामद
पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्टिवा और हथियार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना 8 की इंचार्ज बलविंदर कौर ने बताया कि 28 सिंतबर की घटना है। इस मामले में उनकी टीम ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। बलविंदर कौर ने बताया कि महिला सिविल ड्रैस में एक्टिवा पर जा रही थी कि स्नेचरों ने उसके गले से सोने का मगंलसूत्र छीन लिया। घटना के दौरान महिला कांस्टेबल का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इश मामले में उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक्टिवा, कमानीदार चाकू और खंडा बरामद किया है। बलविंदर कौर ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान ही आरोपियों से पूछताछ में सोने का मंगलसूत्र बरामद किया जाएगा।

पुलिस कर्मी की चेन छीनकर लुटेरे फरार,देखें CCTV

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...