लुधियानाः शहर के मशहूर कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने सुबह छापेमारी की। ईडी की इस छापेमारी के दौरान अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने शहर के सभी ठिकानों पर छापेमारी की और अंदर बैठे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें कारोबारी विकास पासी से भी ईडी पूछताछ कर रही है।
Highlight:
- कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के ठिकानों पर ईडी की रेड
- विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से है खुद की कंपनी
- ईडी की रेड को लेकर रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों में मची खलबली
- सुबह 6 बजे विकास पासी के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
