Haryana90 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस पोलिंग बूथ में हुई झड़प, पूर्व...

90 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस पोलिंग बूथ में हुई झड़प, पूर्व MLA के फटे कपड़े, घोड़े पर वोट डालने पहुंचे सांसद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिवानीः हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिला में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी। एनआईटी विधानसभा से प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि उन पर हमला हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा एरिया में गुंडे व अराजक तत्व आए हुए हैं। 17 नंबर चुंगी और फागना चौक पर आरोपियों के ठहराया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने 17 नवंबर चुंगी के पास चेक किया तो प्लॉट के अंदर 15 लोग थे जो टीम को देखकर भाग निकले। प्रत्याशी के बयान पर डबुआ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है। वहीं रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।

इससे पहले सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। सीएम नायाब सिंह सैनी ने भी नारायणगढ़ में मतदान किया। उधर, शूटिंग प्लेयर और ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने भी मतदान किया। मनु ने झज्जर में बताया, ‘मैंने पहली बार मतदान किया। सभी मतदाता सही कैंडिडेट चुनकर वोट डालें।’ सुबह 11.00 वजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...