Breaking Newsइस पार्टी के नेता का कत्ल, मामला दर्ज

इस पार्टी के नेता का कत्ल, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से सचिन को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को हाॅस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे पार्टी के तालुका अध्यक्ष कुर्मी पर मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा काॅलोनी के पीछे अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेजे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि भरे इलाके में इस तरह की वारदात होना गंभीर मामला है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच कर सुराग निकालने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सचिन पर हमला किसने किया? पुलिस के अनुसार हमले में 2-3 लोग शामिल थे।

इस बीच बीते दिन मुंबई के माहिम में 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में लगे अधिकारी ने बताया कि उसने कपड़ बाजार स्थित बुरहानी हवेली में फांसी लगा ली। वह पिछले दो सालों से डिप्रेशन का इलाज करा रही थी और तब से घर पर ही रहती थी। डिप्रेशन के कारण उसे पैनिक अटैक आते थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह उसने अपनी बहन से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। बहन पास में ही रहती है। इसके बाद लड़की ने उस समय फांसी लगा ली, जब उसकी बहन पास में ही अपने घर गई हुई थी और उनकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। उन्होंने बताया कि माहिम पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...