मोगाः सीआइए स्टाफ ने बड़ी कारवाई करते विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा गैंग के 7 गुर्गे को को 5 देसी पिस्टल 32 बोर, 7 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस के साथ मोगा के मेहना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। विदेश में बैठे गेंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा जो की लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है और यह विदेश से व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन करता था और पैसे न मिलने पर अपने साथियों की मदद से उनके घर के बाहर गोलियां चलवाता था। ये गैंग मोगा जिले के साथ और भी आस पास के जिलो में रंगदारी मांगते थे।
इस मामले मोगा एसएसपी अजय गांधी ने जानकारी देते कहा की मोगा सीआइए स्टाफ को को गुप्त सूचना मिलने पर मोगा के मेहना बस स्टैंड से विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा के 7 साथीयों को 5 पिस्तौल देसी 32 बोर, 7 मैगजीन और 06 जिंदा राउंड 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी 6 मोगा जिला के रहने वाले और एक पटियाला जिला का रहने वाला है और सारे विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा के लिए काम करते थे। विदेश में बैठे कर मोगा जिले के साथ और आसपास के जिला में व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे और पैसा न देने पर घर के बाहर फायरिंग करते थे। पकड़े गए आरोपी का नाम दिलराज सिंह, कमलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, गोबिंद सिंह, दिलप्रीत सिंह, लाभप्रित सिंह के रूप से हुई है। पूछताछ करने पर इनके तीन और साथियों के नाम सामने आए है। सुखदीप सिंह, हरजोत सिंह, जिनकी की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी गेंगस्टार जगदीप सिंह जग्गा जो की अमेरिका में बैठा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Punjab News: Lawrence Bishnoi गिरोह के 7 गुर्गे 5 Pistols और 7 Magazines के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.