HaryanaHaryana Election Results: शुरुआती रुझानों में AAP नहीं खोल पाई खाता

Haryana Election Results: शुरुआती रुझानों में AAP नहीं खोल पाई खाता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंबालाः हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में राज्य की सभी 90 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन इसके बाद बाजी पलट गई। अब जारी रूझानों में बीजेपी इससे आगे चल रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 46 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं दूसरी ओर जारी नतीजों में आम आदमी पार्टी और जेजेपी का बुरा हाल है, जिसे एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में बड़ी भूमिका निभाई और 90 में से 88 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन ऐसा लगता है कि हरियाणा की जनता को आप पसंद नहीं आई।

90 सीटों के चुनाव नतीजों के जारी रुझानों में आम आदमी पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं है। आप सभी 88 सीटों पर पिछड़ रही है। ऐसे में पार्टी के सामने राज्य में जमानत बचाने के लिए पर्याप्त वोट हासिल करने की चुनौती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। किसी भी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के एक भी सीट जीतने का जिक्र नहीं था।

हरियाणा की अन्य क्षेत्रीय पार्टियों की बात करें तो कभी बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने वाली दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी ने इस बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, चुनाव नतीजों के रुझानों के मामले में जेजेपी की स्थिति आम आदमी पार्टी से अलग नहीं है।

जेजेपी को अभी तक किसी भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। ऐसे में दुष्‍यंत चौटाला के लिए यह बेहद मुश्किल चुनाव परिणाम हो सकता है। रुझानों में इनेलो 2 सीटों पर आगे चल रही है। इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला आगे चल रहे हैं। अभय सिंह ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और यह सीट लंबे समय से इनलो का गढ़ रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...