NationalExit Polls धड़ाम, हरियाणा में लगातार तीसरी बार खिला 'कमल'

Exit Polls धड़ाम, हरियाणा में लगातार तीसरी बार खिला ‘कमल’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा में 90 सीटों पर अब रुझान धीरे-धीरे नतीजों में बदलना शुरू हो गए हैं। पहले जहां रुझानों में कांग्रेस काफी आगे थी, वहीं कुछ देर बाद उलटफेर हुआ और भाजपा ने बढ़त बना ली। अभी तक के रुझान में 49 सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस 35 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं। ऐसे में अगर यह रुझान नतीजों में तबदील हो जाते हैं, तो भाजपा ऐतिहासिक हैट्रिक बना लेगी।

हरियाणा में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। विधानसभा चुनावों में भाजपा 90 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस जो एग्जिट पोल में सरकार बना रही थी वह 37 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। इसके अलावा INLD ने 2 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं। वहीं JJP और आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों में कई दिग्गज जीते हैं तो कुछ हारे भी हैं। जीतने वाले दिग्गजों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं, जिन्होंने पाँच महीने में दूसरा चुनाव लड़ा है। मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद वह करनाल से उपचुनाव जीते थे और अब लाड़वा से चुनाव जीत गये।

नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पारंपरिक गढ़ी सांपला किलोई सीट से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजु को 70 हजार के विशाल अंतर से हराया। कांग्रेस की संभवत: सबसे चर्चित प्रत्याशी पहलवान विनेश फोगाट जुलाना से कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कप्तान योगेश बैरागी से 6015 मतों के अंतर से जीतीं। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक (उनके शब्दों में यदि पार्टी चाहे तो) अनिल विज अंबाला छावनी से कड़े मुकाबले में काँग्रेस की बागी प्रत्याशी चित्रा सरवरा से 7000 मतों के अंतर से चुनाव जीते।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...