Nationalभाजपा मुख्यालय : हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दियाः PM मोदी,...

भाजपा मुख्यालय : हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दियाः PM मोदी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी लगातार तीसरी बार जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। इस जीत का जश्न पार्टी के दिल्ली कार्यालय में मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी आलाकमान भी इस खास मौके को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजो के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच गये हैं। जहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

लोगों संबोधित करते हुए पीएम ने सबसे पहले कहा कि हम सबने सुना है कि जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया और कमल-कमल कर दिया। जहां गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। आज नवरात्रों का छठा दिन है और ये दिन मां कात्यायनी का है, जिनके हाथ में भी कमल का फूल है। गीता की धरती पर जीत हुई है। ये भारत के संविधान और लोकतंत्र की जीत है। जम्मू-कश्मीर में लोगों ने एनसी और कांग्रेस के गठबंधन को ज्यादा सीटें दी हैं, मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं। वहां भी बीजेपी वोट शेयर के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा का हृदय से आभार! भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक आए रुझानों और नतीजों में जीत का संकेत मिलने और जम्मू-कश्मीर में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर बढ़ते ही बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार दोपहर जश्न की शुरुआत हो गई। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी हरियाणा में 39 सीट जीत चुकी थी और 10 पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। इस प्रकार वह 49 सीट पर जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। ऐसे में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी लगातार तीसरी बार जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. इस जीत का जश्न पार्टी के दिल्ली कार्यालय में मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी आलाकमान भी इस खास मौके को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही है।

इसी कड़ी में एक तरफ जहां दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में 100 किलो जलेबी का ऑर्डर दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...