Himachalहरोली थाना के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत अब बिना पहचान पत्र नहीं घूम...

हरोली थाना के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत अब बिना पहचान पत्र नहीं घूम पाएंगे फेरी वाले

रेहड़ी फड़ी बालो के साथ साथ प्रवासियों का भी होगा पंजीकरण ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान राकेश सिंह के मार्गदर्शन में हरोली थाना की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत और थाना प्रभारी सुनील कुमार संख्यान के आदेशों पर एक नई शुरुआत की है थाना प्रभारी की टीम ने सभी पंचायत प्रधान और सदस्यों के साथ मीटिंग करके निर्णय लिया है की पुलिस थाना क्षेत्र अधिकार के अंतरगत कोई भी फेरी वाला किसी भी प्रकार का सामान थाना क्षेत्रअधिकार में तब तक नहीं बेचेगा जब तक उसके पास थाना से जारी किया गया प्रमाण पत्र ना हो सभी फफेरी वालों को यह हिदायत की गई है कि जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पुलिस थाने में करवाएं और अपना पहचान पत्र/कार्ड लेकर ,स्कूल के विद्यार्थीयों की भांति  गले में लटका कर रखें । ताकि कोई भी स्थानिय निवासी पहचान सके की उक्त व्यक्ति फेरी वाला है और थाने में उसका पंजीकरण हो रखा है। आम जनता से भी आग्रह किया गया है की कोई भी व्यक्ति बिना पंजीकरण वाले व्यक्तियों से सामान खरीदेंने में परहेज करे। इलाका में जितने भी रेडी रेडी , फेरी वाले कबाड़ , इक्ट्ठा करने वाले या प्रवासी मजदूर हैं उनका भी पंजीकरण अनिवार्य किया गया है । हरोली पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है । काफी सारे लोगों को पहचान कार्ड भी जारी किए गए है। उक्त  कार्य सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है क्यूंकि हरोली विधानसभा क्षेत्र पंजाब बॉर्डर के साथ लगा हुआ है और प्राय देखने में आया है की बहरी राज्यों के  फेरी वाले , रेहडी वाले या अन्य घुमंतू किस्म के व्यक्तियों द्वारा स्नैचिंग या चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...