चुनाव नतीजों को अपडेट करने में देरी के आरोप को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान आया सामने

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश से कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने में देरी के उनके “बेबुनियाद आरोप” को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। कांग्रेस ने आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा के चुनाव नतीजे अद्यतन करने में “विलंब” को लेकर मंगलवार को आयोग का रुख किया और कहा कि अधिकारियों को सही आंकड़ों के साथ वेबसाइट अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए जाएं ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण विमर्श का मुकाबला किया जा सके।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आयोग को पत्र लिखकर यह शिकायत की है। रमेश ने आयोग को लिखे पत्र में कहा, “पिछले दो घंटों में सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच, आयोग की वेबसाइट पर परिणामों को अद्यतन करने की गति काफी धीमी थी। जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, इससे बुरी मंशा वाले लोग ऐसी कहानियां गढ़ सकते हैं जो प्रक्रिया को कमजोर करती हैं। आप इसके उदाहरण सोशल मीडिया पर पहले से ही देख सकते हैं।

अपने जवाब में आयोग ने कहा कि मतों की गिनती निर्वाचन संचालन नियमावली के नियम 60 के अनुसार निर्धारित मतगणना केंद्रों पर तथा निर्धारित प्राधिकारियों द्वारा वैधानिक एवं नियामक व्यवस्था का पालन करते हुए की जा रही है। आयोग ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पूरी मतगणना प्रक्रिया नियमों के अनुसार उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और माइक्रो-पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हो रही है। निर्वाचन आयोग ने कहा, “नतीजों के अपडेट में देरी के आपके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आपके ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी के बारे में कोई विपरीत तथ्य भी नहीं है।”

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...