Nationalअजब मामलाः राजस्थान: अपने ही SP की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे...

अजब मामलाः राजस्थान: अपने ही SP की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे कर्मी, SI समेत 7 सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर: राजस्थान में अब तक आपने अपराधियों के पुलिस अधिकारियों की लोकेशन ट्रेस करने के मामले सुने होंगे, लेकिन भिवाड़ी का मामला सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, जहां अपराधियों ने नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी ही अपनी एसपी की लोकेशन को ट्रेस कर रहे थे। इसमें साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मी शामिल थे, जब इस मामले का पता लगा, तो भिवाड़ी की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी भी दंग रह गई। यह पुलिसकर्मी लगातार नजर रख रहे थे कि एसपी कहां आ और जा रही हैं? बाद में एसपी को इसकी भनक लगी, तो इन सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। अब इनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू करवा दी है।

हैरान कर देने वाले इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसमें यह जांच की जा रही है कि आखिर पुलिसकर्मी क्यों एसपी की लोकेशन को ट्रेस कर रहें थे? इसके पीछे उनकी क्या भूमिका है? यह मामला भिवाड़ी की साइबर सेल का है, जहां साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर भिवाड़ी की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के फोन की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। इस मामले में एसपी के पास गत 6 अक्टूबर को गोपनीय तरीके से यह जानकारी पहुंची, तो खुद एसपी भी दंग रह गई कि उनके ही विभाग के पुलिसकर्मी उनकी लोकेशन को ट्रेस कर रहे हैं।

आईपीएस स्तर की पुलिस अधिकारी का उन्हीं के अधीन पुलिसकर्मियों की ओर से फोन की लोकेशन ट्रेस करने के मामले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई इस घटना से हैरान है। इस मामले में एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का कहना है कि वह अपना काम ईमानदारी के साथ कर रही हैं, लेकिन वह खुद भी इस बात को जानकर हैरान है कि मेरे ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर मेरे मोबाइल से मेरी लोकेशन ट्रेस कर रहे है और मेरी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। यह जानकर मुझे हैरानी और निराशा हुई है। इस मामले में साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को सस्पेंड कर दिया गया है।

भिवाड़ी की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी 2017 की आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें राजस्थान कैडर मिला है। जैष्ठा मूलतः मध्य प्रदेश के गुना की रहने वाली हैं। 2018 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें पहली बार उदयपुर में एडिशनल एसपी बनाया गया। इसके बाद जैष्ठा भीलवाड़ा में भी एएसपी नियुक्त हुई। इसके बाद वह जयपुर क्राइम ब्रांच में डीसीपी, सिरोही, कोटपूतली, बहरोड में भी एसपी रह चुकी हैं। उनके पास वर्तमान में भिवाड़ी के अलावा नए जिले खैरथल-तिजारा का भी अतिरिक्त कार्यभार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...