Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, आप में शामिल हुई पार्षद परमजीत कौर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, आप में शामिल हुई पार्षद परमजीत कौर

Mahabir
Last updated: December 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज उस समय एक बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह जमीनी स्तर पर बढ़ती विश्वसनीयता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण माना जा रहा है।

Contents
  • आज की राजनीति में एक नई मिसाल
  • केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं नीतियाँ
  • राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में काम

पार्षद परजीत कौर सुबह सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) के ऑफिस में पार्टी में शामिल हो गईं थी, लेकिन उनके पति हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) में पार्षद पति हरपाल मिंटू को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण तथा जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इस अवसर पर राजबीर सिंह घुम्मण ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हरपाल मिंटू को पार्टी में शामिल कराया जाना था, लेकिन घने कोहरे (धुंध) के कारण वे सीएम हाउस नहीं पहुंच सके और उन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होना पड़ा। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

आज की राजनीति में एक नई मिसाल

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पार्षद परमजीत कौर ने कहा कि नितिन कोहली की सोच और कामों से प्रभावित होकर आप में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ समय से वह जालंधर सेंट्रल में हो रहे विकास कार्यों और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने वाली राजनीति को करीब से देख रही थीं। उन्होंने कहा कि नितिन कोहली द्वारा अपनाया गया ईमानदार नेतृत्व, पारदर्शी कार्यप्रणाली और हर वर्ग की आवाज़ को महत्व देने वाला दृष्टिकोण आज की राजनीति में एक नई मिसाल बन चुका है।

परमजीत कौर ने कहा कि आज राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने की आवश्यकता है, और यह काम आम आदमी पार्टी बखूबी कर रही है। कांग्रेस पार्टी अब आम लोगों की उम्मीदों और ज़मीनी सच्चाइयों से दूर होती जा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी बिना भेदभाव के हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता दे रही है।

केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं नीतियाँ

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियाँ केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है, यही कारण है कि लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। वहीं हरपाल मिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने लंबे समय से नितिन कोहली की कार्यशैली को देखा और समझा है। उन्होंने कहा कि नितिन कोहली हर गली, हर मोहल्ले और हर परिवार की समस्याओं को व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर समाधान की दिशा में काम करते हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।

हरपाल मिंटू ने कहा कि आज जनता को ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर काम करे। आम आदमी पार्टी और नितिन कोहली का नेतृत्व उसी सोच का प्रतीक है। अब हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के साथ मिलकर वार्ड नंबर 23 के विकास के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का मूल उद्देश्य राजनीति को सेवा से जोड़ना है।

राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में काम

उन्होंने कहा कि उनका विज़न पूरी तरह विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित है। नितिन कोहली ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जालंधर सेंट्रल के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना है—चाहे वह सड़क, सीवरेज, सफाई, जलापूर्ति या अन्य नागरिक सुविधाएँ हों। आम आदमी पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में काम करने में विश्वास रखती है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी लगातार मेहनत, ईमानदारी और मजबूत संकल्प के साथ जालंधर सेंट्रल को एक मॉडल क्षेत्र बनाने की दिशा में काम कर रही है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज़ गति दी जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया ने कहा कि परमजीत कौर और हरपाल मिंटू का पार्टी में शामिल होना यह साबित करता है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और नितिन कोहली के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Next Article Jalandhar: जालंधर में पिछले कमिश्नर गौतम जैन ने जिस इमारत को सील किया, नए कमिश्नर संदीप ऋषि के आते ही खुल गया ताला, इलाके के लोगों में रोष, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.