LudhianaPunjab News: कार और कैंटर की टक्कर में महिला की मौत, 2...

Punjab News: कार और कैंटर की टक्कर में महिला की मौत, 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

नैना देवी से दर्शन करके लौट रहा था परिवार

लुधियानाः थाना माछीवाड़ा साहिब अंतर्गत गढ़ी नहर पुल के पास कार और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कार में सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान पुष्पा देवी के तौर पर हुई। उसका बेटा सुखदीप और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को समराला के सिविल अस्पताल से सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। इस हादसे में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बीत जाने तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया, डाक्टरों ने पुष्पा देवी को मृतक करार दिया। पुष्पा का बेटा-बेटी गंभीर घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग लुधियाना के परिवार वाले रहने वाले है और वह नैना देवी से माथा टेक वापस लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। जानकारी के अनुसार, कार चालक की आंख लगने के चलते यह हादसा हुआ। कैंटर के साथ जोरदार टक्कर हुई। जिससे कार में से धुआं निकलने लगा। पास ही खेतों में धान की कटाई कर रहे किसानों ने मौके पर आकर कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. संचारिका शाह ने बताया कि अस्पताल में तीन घायलों को लाया गया था। महिला की मौत हो चुकी थी। उसके घायल बेटा बेटी को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...