JalandharJalandhar News: विवादों में आया Travel Agent Siddharth Kataria, 2 FIR दर्ज

Jalandhar News: विवादों में आया Travel Agent Siddharth Kataria, 2 FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया कई बार विवादों में घिर चुके है। हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया पर मामला दर्ज हुआ था। इस मामले के कुछ माह पर ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के कुछ अन्य ठगी के मामलों की शिकायतें पुलिस के सामने आई। जिसके बाद ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ पुलिस ने फिर से कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया है। ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ थाना नई बारादरी में 2 और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया ने एक व्यक्ति तो कनाडा में वर्कपरमिट और महिला को कनाडा में पी. आर. दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर सिंह पुत्र उधम सिंह निवासी शाहकोट ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर ग्लोबल इनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विस के मालिक सिद्धार्थ कटारिया से संर्पक किया था। वह उसके दफ्तर गया तो उसे कनाडा में वर्कपरमिट का वीजा लगा कर भेजने का भरोसा दिया गया जिसके लिए उससे कुल 4.75 लाख रुपए लिएजाने थे। भूपिंदर सिंह का आरोप है कि दो अगस्त 2021 को उसने फाइल लगाने के लिए 75 हजार रुपए कटारिया को दिए जबकि दो लाख रुपए 3 सितंबर 2021 को दे दिए। एजेंट ने वीजा लगाने के लिए 6 माह का समय मांगा लेकिन समय बीतने पर उसने कई बार और कुछ समय लगने की बात कही व बाद में वह मोबाइल बंद कर गया।इसी दौरान भूपिंदर सिंह को पता लगा कि आरोपी कटारिया ने उससे फ्रॉड किया है।

दूसरे मामले में शिकायतकर्ता पूनम पत्नी बग्गा राम ने बताया कि उसने मार्च 2021 को कटारिया से संर्पक किया था। उसने कनाडा में पी. आर. वीजा पर जाना था। ठग एजेंट ने उसे 90 दिनों के भीतर कैनेडा का वीजा दिलाने की बात कही और 2.40 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद कटारिया टाल मटौल करता रहा तो पीड़ितो ने इस संबंधी पुलिस में शिकायत दी तो जांच के बाद थाना नई बारादरी की पुलिस ने सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ दो अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...