Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्य का गोलियां मारकर कत्ल

फरीदकोट: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फरीदकोट के गांव हरी नौ से सामने आया है। जहां बाइक सवार हमलावारों ने व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह हरि नौ के रूप में हुई। वह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का सदस्य था।

गोलीबारी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह फरीदकोट के गांव हरी नौ में पंचायत चुनाव में सरपंच उम्मीदवार के लिए प्रचार कर घर लौट रहा था। तभी बाइक पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गुरप्रीत को 4 गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल अवस्था में गुरप्रीत को फरीदकोट मैडीकल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का सदस्य था और शुरू से ही दीप सिद्ध से जुड़ा हुआ था। गुरप्रीत पिछले कुछ समय से अमृतपाल सिंह और कुछ सिख नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था। इसके चलते गुरप्रीत सिंह को पहले भी धमकियां मिल रही थीं।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img