Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Weather: पंजाब में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें जरूरी खबर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Weather: पंजाब में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें जरूरी खबर

Mahabir
Last updated: December 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab Weather Fog Alert News Update: उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक धुंध और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ेगी।

Contents
  • हाईवे पर खड़े वाहन बन रहे खतरा
  • ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई
  • हाईवे किनारे खड़े रहते हैं वाहन
  • रिफ्लेक्टर की कमी
  • प्रशासन से सख्ती की मांग

पंजाब (Punjab) में ठिठुरन बढ़ने के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है। ठंड बढ़ने के साथ सबसे बड़ी समस्या रात और सुबह के समय धुंध की है। मंगलवार रात को कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर तक रह गई।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

हाईवे पर खड़े वाहन बन रहे खतरा

पंजाब में मौसम का कहर जारी है। कम दृश्यता के कारण खासतौर पर नेशनल हाईवे और मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में सड़क किनारे खड़े वाहन बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।

बीते दो सप्ताह में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा। एक-दो दिन की कार्रवाई के बाद वाहन फिर से सड़कों के किनारे खड़े नजर आने लगते हैं, चाहे वह शहर की मुख्य सड़कें हों या फिर नेशनल हाईवे।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कोई ठोस और लगातार अभियान नहीं चलाया। इसी का नतीजा है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करना ड्राइवरों की आदत बन चुका है और अवैध पार्किंग आम बात हो गई है।

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए आने वाले दिनों में रात और सुबह के समय धुंध और घनी हो सकती है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि कम विजिबिलिटी में अगर हाईवे पर वाहन बिना किसी चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर के खड़े हों, तो पीछे से आने वाले वाहन चालक को समय पर उनका अंदाजा नहीं लग पाता।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

हाईवे किनारे खड़े रहते हैं वाहन

बुधवार दोपहर को पठानकोट चौक से लेकर पीएपी चौक तक नेशनल हाईवे का निरीक्षण करने पर कई खामियां सामने आईं। हाईवे पर फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के बाहर सर्विस लेन पर बड़ी संख्या में वाहन कतारबद्ध खड़े नजर आए।

रिफ्लेक्टर की कमी

चिंता की बात यह है कि इन खड़े वाहनों पर किसी तरह के रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। धुंध के दौरान ऐसे वाहन लगभग दिखाई ही नहीं देते। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती न होने के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

स्थानीय निवासियों और रोजाना हाईवे से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ औपचारिक साबित होती है। कुछ दिन बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

प्रशासन से सख्ती की मांग

लोगों का मानना है कि अगर समय रहते ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो ठंड और धुंध के मौसम में हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने, भारी जुर्माना लगाने और रिफ्लेक्टर अनिवार्य करने जैसे कदमों की जरूरत है।

मौसम की मार और प्रशासनिक लापरवाही का यह मेल आम लोगों की जान पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि संबंधित विभाग सतर्कता बरतें और हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करें, ताकि ठंड के इस मौसम में किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Bank Holiday: आज बैंक बंद है या खुला? साल के आखिरी शनिवार को बैंकों में लेन-देन होगा या नहीं? यहां जाने
Next Article Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोने के दामों में भी आया उछाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.